Happy Krishna Janmashtami 2023 Hindi Wishes, Images: राधा की भक्‍ति, मुरली की मिठास..., खास अंदाज में दें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

Happy Krishna Janmashtami 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2023 की धूम देखने को मिल रही है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कोट्स, मैसेज, विशेज भेजकर बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Happy Janmashtami 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2023 की धूम है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। काफी धूम-धाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है। लोग काफी विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और उत्सव मनाते हैं। इसके अलावा पहले से ही लोग सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी, जिसे जन्माष्टमी वा गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। यह विष्णुजी के दशावतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म के आनन्दोत्सव के लिये मनाया जाता है।

Happy Krishna Janmashtami 2023 Hindi Wishes, Images

Happy Krishna Janmashtami 2023 Hindi Wishes, Images

इस बार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि (Krishna Janmashtami 2023 Date) 06 सितंबर दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शुरू होगी और 07 सितंबर शाम 04 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। वहीं इस दिन रोहिणी नक्षत्र 06 सितंबर सुबह 09 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 07 सितंबर सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में जो लोग रोहिणी नक्षत्र में पूजा-पाठ करेंगे, वह कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 06 सितंबर 2023, बुधवार के दिन रखेंगे।

End of Feed