Krishna Janmashtami Tilak designs: जन्माष्टमी का त्योहार देश भर में हर साल बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल भी कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर बड़ी धूम देखने को मिल रही है। नन्हे बाल गोपाल के जन्म की इस पावन बेला पर विधिवत पूजा-पाठ, व्रत, कथा करने के साथ साथ साज श्रृंगार का भी खूब महत्व होता है। कृष्ण जन्मोत्सव पर कान्हा जी के लिए आप नए कपड़े, बासुंरी लाने के साथ चंदन कुमकुम का दिव्य विष्णु तिलक लगाकर उनका श्रृंगार संपन्न कर सकते हैं। यही नहीं कृष्ण तिलक स्वयं अपने माथे पर भी लगाने से चमत्कारी लाभ मिलते हैं। यहां देखें कृष्ण जन्माष्टमी स्पेशल कृष्ण तिलक के शानदार डिजाइन्स
कृष्ण तिलक डिजाइन्स, Janmashtami krishna tika images, designs
लंबा तिलक

Krishna tilak designs
जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण जैसा ये यू शेप वाला लंबा सा तिलक खूब जचेगा। नाक तक का ऐसा टीका इस्कॉन मंदिर वाले हमेशा ही लगाएं रखते हैं, आप चंदन और कोई पतली लकड़ी का इस्तेमाल कर घर पर ऐसा टीका लगा सकते हैं। बीच में लाल कुमकुम की बिंदी भी बहुत अच्छी लगेगी।
डिजाइन वाला टीका

Krishna tika images
नटखट कान्हा से श्रृंगार के लिए मस्तक पर ऐसा दिव्य विष्णु तिलक बहुत ही शानदार रहेगा। आप सिंपल गहरा यू आकार बनाकर उसके आस पास चंदन या कुमकुम से छोटे छोटे फूल और बूटियां बना सकते हैं। हल्की सी हल्दी का रंग भी तिलक की शोभा बढ़ा देगा।
सिंपल तिलक

Janmashtami tikka symbol
जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण के नाम का तिलक अपने माथे पर सजाना चाहते हैं, तो बहुत ही सिंपल और प्रभावशाली लुक वाला ये तिलक बेस्ट है। आप कोई पतली की लकड़ी या माचिक की तीली का इस्तेमाल कर ऐसा टीका लगा सकते हैं।
चंद्रमा वाला तिलक

Vishnu tilak
माथे पर कृष्ण जी जैसा चंद्रमा वाला तिलक भी लगाया जा सकता है। बारीक सा चांद बनाकर आप उसके ऊपर विष्णु तिलक भी बना सकते हैं। नन्हे बाल गोपाल के मुख पर ऐसा चांद वाला टीका खूब सुंदर लगेगा।
बिंदी वाला विष्णु तिलक

Tilak designs for janmashtami
सिंपल से विष्णु तिलक को और तेजस्वी रूप देने के लिए आप यू आकार के तिलक के ठीक नीचे छोटी सी बिंदी लगा सकते हैं। कुमकुम के तिलक के नीचे चंदन की बिंदी दूर से ही बढ़िया लगेगी।
चोकोर तिलक

Shree krishna tilak
सिंपल वाले गोलाकर तिलक के बजाय आप हल्के घुमावदार और चोकोर शेप वाला तिलक भी लगा सकते हैं। बीच में कुमकुम वाले टीके के साथ हल्दी चंदन का उपयोग भी किया जा सकता है।
डायमंड वाला तिलक

Jamashtami sringar
गोल और चोकोर के साथ हल्के से त्रिकोण आकार का तिलक भी जन्माष्टमी के श्रृंगार में चार चांद लगा देगा। आप अपने कान्हा के लिए इनमें से कोई भी तिलक का चुनाव कर सकते हैं। बेशक ही इस श्रृंगार के साथ आपकी जन्माष्टमी की धूम दुगनी हो जाएगी।
