लाइफस्टाइल

Happy Janmashtami 2023 Wishes Images, Quotes: श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश, सदैव बनी रहेगी कान्हा की कृपा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 7, 2023, 06:29 AM IST

Happy Janmashtami 2023 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार काफी धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर घर और मंदिरों में भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और उनके जन्मोत्सव को धूम धाम से सेलिब्रेट किया जाता है। हिन्दू धर्म कृष्ण जन्माष्टमी को बेहद खास त्योहार माना जाता है।

Image

Happy Janmashtami 2023 Wishes Images: कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Happy Janmashtami 2023 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार काफी धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर घर और मंदिरों में भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और उनके जन्मोत्सव को धूम धाम से सेलिब्रेट किया जाता है। हिन्दू धर्म कृष्ण जन्माष्टमी को बेहद खास त्योहार माना जाता है। इस त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए कई लोग कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन भी जाते हैं। कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन की जन्माष्टमी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर हैं। यहां की जन्माष्टमी देखने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं।

क्यों मनाई जाती है कृष्ण जन्माष्टमी?

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हम सभी लोग काफी धूम धाम के साथ मनाते हैं लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि जन्माष्टमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है। अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे कि कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार क्यों सेलिब्रेट किया जाता है। दरअसल मान्यता ये है कि कंस के बढ़ रहे अत्याचारों को खत्म करने के लिए भगवान विष्णु ने भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण के रूप में जन्म लिया था और यह भगवान विष्णु का आठवां अवतार है। इसलिए यह दिन बेहद खास माना जाता है और लोग इसे हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में इस दिन को बेहद खास बनाने के लिए आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को जन्माष्टमी कोट्स, जन्माष्टमी मैसेज, जन्माष्टमी स्टेटस, जन्माष्टमी शायरी भेज सकते हैं और उनके दिन को भी खुशनुमा बना सकते हैं। यहां पढ़ें जन्माष्टमी मैसेज, जन्माष्टमी स्टेटस, जन्माष्टमी शायरी।

krishna (2)

krishna (2)

श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं

आप खुशियों के दीप जलाएं

परेशानी आपसे आंखे चुराए

कृष्ण जन्मोत्सव की आपको शुभकामनाएं

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई!

माखन का कटोरा, मिश्री का थाल, मिट्टी की खुशबू,

बारिश की फुहार, राधा की उम्मीदें, कृष्ण का प्यार,

मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्यौहार।

कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनाएं

krishna (4)

krishna (4)

हाथी घोड़ा पालकी

जय कन्हैया लाल की

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

हे कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी

हे नाथ नारायण वासुदेवाय

एक मात्र स्वामी तुम सखा हमारे

हे नाथ नारायण वासुदेवा

शुभ और मंगलमय जन्माष्टमी

krishna (9)

krishna (9)

गोकुल में उनका निवास

करते हैं गोपियों के संग रास

देवकी और यशोदा हैं जिनकी मैया

ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया

जन्माष्टमी मंगलदायक हो

राधा की भक्ति

मधुर मुरली की मिठास

माखन का स्वाद और ब्रज की गोपियों का रास।

आइए मिलके बनाते हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी को खास

हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी

krishna (10)

krishna (10)

माखन चोर नंद किशोर

बांधी जिसने प्रीत की डोर

हरे कृष्ण हरे मुरारी

पूजती जिन्हे दुनिया सारी

आओ उनके गुण गाएं

सब मिल के जन्माष्टमी मनाएं

हैप्पी जन्माष्टमी !

माखन चुराकर जिसने खाया

बंसी बजाकर जिसने नचाया

खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की

जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।

कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई!

krishna (11)

krishna (11)

मुरली मनोहर ब्रज के धरोहर,

वह नंदलाल गोपाला है,

बंसी की धुन पर सब दुख हरनेवाला,

वो मुरली मनोहर आने वाला है।।

krishna (12)

krishna (12)

यशोदा के घर लल्ला माखन चोर है आयो रे,

शुभ घड़ी है देखो आईगोकुल में खुशियां छायो रे,

जन्में हैं कृष्ण कन्हैयानंद फूले न समायो रे।।

krishna (14)

krishna (14)

श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं,

आप खुशियों के दीप जलाएं,

परेशानी आपसे आंख चुराए।

कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई!

krishna (15)

krishna (15)

मिश्री से मीठे नन्द लाल के बोल,

इनकी बातें हैं सबसे अनमोल,

जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर,

दिल खोल के जय श्री कृष्ण बोल।।

कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

बाल रूप है सबको भाया,

माखन चोर वो कहलायाआला-आला गोविंदा आला,

बाल ग्वालों ने शोर मचायाझूम उठे हैं सब खुशी से,

देखो मुरली वाला आया।

कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article