Karwa Chauth shayari ka Reply kya de (करवा चौथ पर क्या रिप्लाई देना चाहिए): करवा चौथ के इस खास दिन पर पत्नी पत्नी के प्यार वाले रिश्ते की गहराई और बढ़ जाती है। इस दिन पर सुहागिन महिलाएं अपने पति तो पार्टनर्स के लिए खास व्रत रखती हैं। और इसी के साथ सभी एक दूसरे को त्योहार की बधाई देते हैं। बेशक ही प्यार का इजहार करने से प्यार बढ़ता है। ऐसे में अगर आपके पतिदेव ने भी आपको हैप्पी करवा चौथ विश करते हुए कोई प्यारा सा मैसेज भेजा है। या फिर आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड ने इस करवा चौथ पर बहुत ही रोमांटिक अंदाज में अपने दिल का हाल बयां किया है, तो उसके बदले में आप उन्हें कोई बोरिंग सा थैंक यू नहीं बल्कि ऐसे शानदार अंदाज में शुक्रिया कह सकते हैं। देखें करवा चौथ मैसेज, विशेज का रिप्लाई क्या दें, व्हाट्सएप विशेज और करवा चौथ थैंक यू मेसेज।
Karwa Chauth Reply Message in Hindi
1. हर दुख की घड़ी में साथ देने का,
हर खुशी के पल में याद आने का,
शुक्रिया.. बस इतना सा है पैगाम,
करवा चौथ पर आपको मेरा प्रणाम।
2. आपके प्यार और दुआओं का ऋणी रहूँगा,
हर जन्म में आपको ही अपना बनाऊँगा,
करवा चौथ की हार्दिक बधाई और आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया
Karwa Chauth Par Reply kya de
3. भगवान ने अगर यह रिश्ता बनाया ना होता,
हमे एक दूसरे से मिलाया ना होता,
कैसे करूँ शुक्रिया मैं उस भगवान का
मेरी तो ज़िंदगी हो जाती बेजान
अगर मैंने तेरे जैसा साथी पाया ना होता।
Thank You Partner
4. हर एक मुस्कुराहट के लिए और
जिन्दगी में बितायें हर ख़ुशी भरे पल के लिए
आपका धन्यवाद्…
क्योकि मेरी हर ख़ुशी और हर मुस्कुराहट
की वजह सिर्फ आप हो।
Happy Karwa Chauth Jaan
हैप्पी करवा चौथ थैंक यू
5. सुना है दुआओं में बड़ी ताकत होती है,
आपकी दुआओं ने मेरा संसार रोशन किया है,
इस पावन पर्व पर आपके प्यार भरे संदेश के लिए धन्यवाद
6. तेरी धड़कन ही ज़िंदगी का किस्सा है मेरा,
तू ज़िंदगी का एक अहम् हिस्सा है मेरा..
मेरी मोहब्बत तुझसे, सिर्फ़ लफ्जों की नहीं है,
तेरी रूह से रूह तक का रिश्ता है मेरा।
Thank You and I love you
करवा चौथ की बधाई संदेश
7. चाँद से पहले तो मैंने तेरा चेहरा देखा,
उसकी चांदनी से ज्यादा तेरे प्यार में चमक देखी।
करवा चौथ की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।
8. ये व्रत तो एक दिन का है, एक रस्म है,
पर तुम्हारे लिए मेरा प्यार तो जनम-जनम का वादा है।
धन्यवाद, मेरे प्यार।
Karwa Chauth Message in Hindi for Husband
9. व्रत की थकान तो चाँद निकलते ही जाएगी उतर,
तुम्हारे प्यार का असर तो हमेशा दिल पर रहेगा।
शुक्रिया मेरे पतिदेव
10. तुम ही तो थे, जिसने थामा था मेरा हाथ,
दूर थे जब सभी, तब दिया था मेरा साथ,
साथ हैं आज भी, जैसे चांद और रात
अंधेरों में भी अब, डरने की क्या बात।
Thanks for Everything Wife
