Holi 2024 Hindi Wishes: चारों तरफ होली की धूम देखने को मिल रही है। बाजार रंग बिरंगी चिपकारी और गुलालों से सज चुके हैं। लोग होली के जश्न में डूबे दिख रहे हैं। ऑफिस, कॉलेज से लेकर स्कूलों में भी इस त्योहार को धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। हिंदू धर्म का यह दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है। होली की शुरुआत होलिका दहन के साथ हो जाती है। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ लोग जमकर रंग और गुलाल खेलते हैं और साथ ही एक दूसरे को गले लगाकर बधाई देते हैं। इस दिन अलग अलग राज्यों में इस त्योहार को बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाता है। खास मैसेज, कोट्स, शायरी, बधाई संदेश रंगों के इस त्योहार को यादगार बना देता है। ऐसे में अगर आप भी अपनों के इस त्योहार को खास बनाना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश भेज सकते हैं।
Holi 2024 Hindi Wishes
रंगों के त्योहार में सभी रंगों की हो भरमार
ढेर सारी खुशियां से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है भगवान् से हमारी हर बार
होली मुबारक हो मेरे यार
खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी,
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।
होली की शुभकामनाएं!
गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,
चाँद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार
पूर्णिमा का चांद, रंगों की डोली
चांद से उसकी, चांदनी बोली
खुशियों से भरे, आपकी झोली
मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली
हैप्पी होली 2024!
मथुरा की खुशबू,गोकुल का हार
वृन्दावन की सुगंध, बरसाने का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
उठाकर हाथों में पिचकारी,
कृष्ण जी के रंग से रंग दो दुनिया सारी।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं ।
कदम कदम पर खुशियां रहें,
गम से कभी ना हो सामना,
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों,
मेरी तरफ से आपको होली की शुभकामना !
सभी रंगों का राज है होली,
मन का उल्लास है होली।
जीवन में खुशियां भर देती है,
बस इसीलिए खास है होली।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
