Happy Hartalika Teej 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हरताकिला तीज का त्योहार आज देशभर में काफी धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं का सबसे खास त्योहार माना जाता है हरतालिका तीज। इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की दीर्घायु के लिए ये पर्व सुहागन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। तीज के मौके पर सुहागन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती (Mata Parvati) की पूजा करती हैं। इस व्रत को अन्य व्रतों की तुलना में सबसे कठिन माना जाता है, क्योंकि करीब 36 घंटे तक महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए निर्जल व्रत रखती हैं। इसके अलावा कंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना के लिए तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं। व्रक करने के साथ साथ महिलाएं अपनी सखी-सहेलियों को शुभकामना संदेश भी भेजती हैं। ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेट्स के जरिए सखी-सहेलियों हरतालिका तीज की बधाई दे सकती हैं। यहां देखें हरताकिला तीज मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेट्स।
माथे पर बिंदिया,
मांग में सुहाग की निशानी हो,
हाथों में रची हो पिया के नाम की मेहंदी,
हाथों में लाल रंग का चूड़ा हो,
चुनरी रहे हमेशा लाल,
होंठों पर मुस्कान हो,
आप पर मां पार्वती और,
भगवान शिव का सदा आशीर्वाद हो।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
तीज का त्यौहार है मधुर प्यार का,
सच्ची श्रद्धा और विश्वास का,
बिछिया पैरों में हो, माथे पर हो बिंदिया,
हर जन्म में मिले मुझे ऐसा पिया।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
आपका तप रंग लाए,
शिव-पार्वती अपना आर्शीवाद बरसाएं,
आप के घर खुशहाली आए,
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
ये हरतालिका तीज,
आपके लिए खुशियां लेकर आए,
आपके दांपत्य जीवन में,
नई उमंग और बहारें लाए...
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
हरतालिका तीज पर मांगो,
शिव जी से अखंड सुहाग का वरदान,
शिव रखेंगे तुम्हारी मांग का सम्मान,
देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद...
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाये तीज के हरियाले गीत,
आज पिया संग झूलेंगे, संग में मनाएंगे हरतालिका तीज।
व्रत हरतालिका तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का,
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का,
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया,
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया।
सौभाग्य हो मेरा ऐसा कि,
शिव जी सा पति मिल जाए,
चाह हो ना कोई फिर,
जीवन में जब ऐसा भाग्य खुल जाए।
पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो कांटो का सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
हरतालिका तीज पर हमारी यही शुभकामना
आया रे आया हरतालिका तीज का त्योहार है आया,
संग में खुशियां और प्यार है लाया।
चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार,
आप सभी को मुबारक हो, हरतालिका तीज का त्योहार।
