Happy Hariyali Teej 2023 Shayari, Wishes: मां पार्वती का आशीर्वाद...भक्तिमय विशेज, कोट्स, शायरी और के जरिए दें हरियाली तीज की बधाई

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Aug 19, 2023, 06:06 AM IST

Happy Hariyali Teej 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages, Hariyali Teej Shubhkamnaye: सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जाता है। यहां हम हरियाली तीज के अवसर पर आपके लिए भक्तिमय विशेज, कोट्स, शायरी, इमेजेस, वॉलपेपर्स और स्टेटस लेकर आए हैं। इसे भेज आप अपनों को शुभकामनाएं दे सकत हैं।

Happy Hariyali Teej 2023 Shayari, Wishes Images, Quotes, Hariyali Teej Shubhkamnaye in Hindi: सनातन धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण (Happy Hariyali Teej) होती हैं। तथा जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत (Happy Hariyali Teej) रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत भारत के अनेक राज्यों में इस दिन एक अलग ही धूम देखने को (Happy Hariyali Teej Wishes In Hindi) मिलती है। इस दिन पेड़ पर झूला डाला जाता है और लोकगीत का आयोजन किया (Hariyali Teej Wishes In Hindi) जाता है। इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व है। यही कारण है कि, इस दिन महिलाएं हरी साड़ी और चूड़ियां पहनती हैं।

Happy Hariyali Teej 2023 Shayari, Wishes Images, Quotes

Happy Hariyali Teej 2023 Hindi Shayari, Wishes: शायराने अंदाज में दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज पर रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है, ऐसे में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। पौराणिक कथाओं में भी इस दिन का खास उल्लेख किया गया है। कहा जाता है कि, इस दिन आदिदेव महादेव और मां पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए 108 जन्मों तक कठोर तप किया था। 108वें जन्म में आदिदेव ने मां पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

End of Feed