Harela Wishes 2026: 'जी रया, जागि रया...' इस तरह दें हरेला की शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Harela Wishes 2026: हरेला उत्तराखंड का एक प्रमुख सांस्कृतिक त्योहार है। यदि आज आप अपनों को हरेला के शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो आगे पढ़ें हरेला 2026 के शुभकामना संदेश...

Harela Wishes 2026: आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, घटते जंगलों और बिगड़ते पर्यावरण की चिंता कर रही है, तब उत्तराखंड का सदियों पुराना हरेला पर्व (Uttarakhand Harela Festival) पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक दिखाई देता है। आज यानी 16 जुलाई 2026 को मनाया जा रहा यह लोकपर्व केवल सावन के स्वागत का उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ इंसान के रिश्ते को फिर से याद करने का अवसर है।

Harela Wishes 2026

हरेला 2026 के शुभकामना संदेश

हरेला के दिन उत्तराखंड के गांवों में एक बेहद भावुक दृश्य देखने को मिलता है। घर के बड़े-बुजुर्ग अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के सिर पर हरेला रखते हैं और कहते हैं—"जी रया, जागि रया..."। यह वाक्य केवल शुभकामना नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही जीवन-दृष्टि है, जिसमें लंबी उम्र, मजबूत जड़ें, समृद्धि और प्रकृति के साथ संतुलन की कामना छिपी होती है। आगे पढ़ें हरेला के शुभकामना संदेश...

End of Feed