जगन्नाथ रथ यात्रा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, समानता और भक्ति का अद्भुत संदेश देने वाला महापर्व है। इस दिन भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथों में सवार होकर अपने भक्तों के बीच आते हैं। मान्यता है कि इस पावन यात्रा में श्रद्धा से शामिल होने या भगवान के दर्शन करने से मन को शांति और जीवन में नई ऊर्जा मिलती है। आज देश भर में जगन्नाथ महा प्रभु की रथ यात्रा निकाली जाएगी।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - जगन्नाथ रथ यात्रा का 12 दिनों का शेड्यूल
आज के समय में लोग अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर भी इस पर्व की खुशियां साझा करते हैं। एक सच्ची और दिल से निकली शुभकामना रिश्तों में अपनापन बढ़ाती है और त्योहार की मिठास को कई गुना कर देती है। इस शुभ अवसर पर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को ये खास संदेश भेजकर उनके जीवन में खुशियों की कामना कर सकते हैं। यहां से कॉपी करें टॉप 10 जगन्नाथ रथ यात्रा शुभकामनाएं, जय जगन्नाथ यात्रा विशेज इन हिंदी।
जगन्नाथ रथ यात्रा शुभकामनाएं
1.
सत्य, समानता और अखंड सेवा का संदेश देने वाले महाप्रभु जगन्नाथ,
आपके जीवन से अहंकार का अंधकार मिटाएं।
रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं! जय जगन्नाथ
2.
जगन्नाथ जी का आशीर्वाद आपके घर आए,
सुख, शांति और समृद्धि संग लाए।
हर सपना आपका पूरा हो जाए,
रथ यात्रा की ढेरों शुभकामनाएं।

जय जगन्नाथ
3.
प्रभु आपके जीवन का हर अंधेरा मिटाएं,
नई उम्मीदों की किरण जगाएं।
हर कदम सफलता आपका साथ निभाए,
जय जगन्नाथ, शुभ रथ यात्रा।
Jagannath Rath Yatra Wishes in Hindi
4.
विश्वास बना रहे, प्रेम बढ़ता रहे,
हर रिश्ता मुस्कुराता रहे।
भगवान का आशीर्वाद हमेशा मिले,
आपका जीवन खुशियों से भरा रहे।

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026
5.
जगन्नाथ जी हर चिंता दूर करें,
आपके जीवन में खुशियां भरें।
हर दिन नई उमंग लेकर आए,
रथ यात्रा का पर्व शुभ हो जाए।
6.
मन में भक्ति, दिल में विश्वास रहे,
जीवन में हमेशा उजाला रहे।
हर इच्छा पूरी हो प्रभु की कृपा से,
आपका हर दिन खास रहे।

Jagannath rath yatra
Jagannath Rath Yatra ki Hardik Shubhkamnaye
7.
सफलता आपके कदम चूमे,
हर सपना सच होता जाए।
भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद,
हर पल आपके साथ निभाए।
8.
प्रेम, शांति और खुशियों का संग हो,
हर घर में मंगल का रंग हो।
भगवान जगन्नाथ की कृपा से,
आपका जीवन आनंदमय हो।

जगन्नाथ रथ यात्रा शुभकामनाएं
जय जगन्नाथ रथ यात्रा पर मैसेज
9.हर मुश्किल आसान बन जाए,
हर राह नई उम्मीद दिखाए।
प्रभु का आशीर्वाद ऐसा मिले,
जीवन खुशियों से भर जाए।
10.
रथ यात्रा का पावन त्योहार,
लाए जीवन में सुख अपार।
जगन्नाथ जी रखें सदा साथ,
खुशियों से रोशन हो हर बात।
