Happy Guru Nanak Jayanti 2023 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: हर साल कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव की जन्मजयंती मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 27 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। सिख धर्म में इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी, और लोगों तो सत्कर्म का मार्ग दिखाया था। इसलिए हर साल उनके जन्मदिन के दिन प्रभात फेरी निकाली जाती है। इस खास मौके पर हर गुरुद्वारों में पाठ और कीर्तन का आयोजन होता है, लंगर लगाए जाते हैं। साथ ही लोग अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे जाते हैं। गुरु नानक जन्मजयंती को प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें गुरु नानक देव की जन्मजयंती के विशेज, कोट्स, मैसेज, शायरी।
Guru Nanak Jayanti 2023 Wishes in hindi
खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो,
हर किसी की जुबान पर हंसी की बात हो,
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,
तो आपके सर पर गुरु नानक का हाथ हो।
गुरु पर्व की शुभकामनाएं
नानक नीच कहे विचार,
वारेया ना जावां एक वार,
जो तुध भावे साईं भली कार,
तू सदा सलामत निरंकार।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की आपको बधाई
वाहेगुरु का आशीष सदा मिले,
ऐसी कामना है हमारी,
गुरु की कृपा से आएगी,
घर-घर में खुशहाली।
गुरु पर्व की शुभकामनाएं
ज्यों कर सूरज निकल्या,
तारे छुपे हनेर प्लोवा,
मिटी ढूंढ जग चानन होवा,
काल तान गुरु नानक आइया।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं
सतगुरु सबके काज सवारें,
हम सभी के आप रखवारे
सतनाम वाहे गुरु,
वाहे गुरु जी दा खालसा,
वाहे गुरु जी दी फतेह
गुरुनानक जयंती की हार्दिक बधाई!
नानक नाम जहाज है,
चढ़े सो उतरे पार
तू ही मेरा राखिया,
तू ही सिरजनहार
Happy Guru Nanak Jayanti 2023
इस जग की माया ने मुझको है घेरा
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा
चारों और मेरे दुखों का है अँधेरा छाए
बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी ना जाये
गुरु पर्व की शुभकामनाएं!
खुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा
दीये का बाती संग रिश्ता जैसा
लख-लख बधाई हो आपको
गुरु नानक का आशीर्वाद मिले आपको
प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई
हो लाख-लाख बधाई आपको
गुरु नानक का आशीर्वाद मिले आपको
खुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा
दीये का बाती संग रिश्ता जैसा
Happy Guru Nanak Jayanti 2023
वाहे गुरु आपके चरणों में जीवन गुजर जाए
आपके दिए ज्ञान की पूंजी से हमारी झोली भर जाए
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं!
नानक-नानक मैं हरदम करूं,
मेरे गुरु को ढूंढती मैं फिरूं,
मुझको दे दो ऐसा आशीर्वाद
आंखें जब खोलूं दर्शन तेरे करूं
गुरु नानक जयंती की बधाई!
