Happy Govardhan Puja 2022 Wishes Images, Messages: धूमधाम से मनाएं गोवर्धन पूजा, इन Whatsapp मैसेज, कोट्स, शायरी, वॉलपेपर के जरिए भेजे शुभकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 05:23 PM IST

Happy Govardhan Puja 2022 WhatsApp Wishes Images, Quotes, Messages: गोवर्धन पूजा में लोग गाय के गोबर से भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं। साथ ही अपने दोस्तों, जानने वालों और रिश्तेदारों को मैसेज, कोटस, शायरी, स्टेट्स के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस साल 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा
  • गोवर्धन पूजा पर लोग भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं
  • लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को शुभकामनाएं संदेश भी भेजते हैं

Happy Govardhan Puja 2022 Wishes Images, Messages: हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का खासा महत्व है। दिवाली के अगले दिन हर साल गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। लेकिन, इस सूर्य ग्रहण के कारण एक दिन देरी से गोवर्धन पूजा मनाया जाएगा। इस बार 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। इस दिन लोग गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा करते हैं। दरअसल, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र देवता का घमंड तोड़कर और गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों की रक्षा की थी। कई जगहों पर गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को शुभकामनाएं संदेश भी भेजते हैं। सोशल मीडिया के जमाने में लोग फेसबुक, व्हाट्सअप के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। तो आप भी इन मजेदार मैसेज, शायरी, कोट्स, स्टेट्स, वॉलपेपर के जरिए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Govardhan Puja 2022

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

- लोगों की रक्षा करने

एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,

उसी कन्हैया की याद दिलाने

गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया।

गोवर्धन पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।।

End of Feed