Happy Father's Day 2024 Wishes Images, Messages, and Status: पिता रोटी है, कपड़ा है मकान है, पिता नन्हे से परिंदे का बड़ा आसमां है, पिता है तो घर में प्रतिपल राग है, पिता मां की चूड़ी बिंदी और सुहाग है, पिता है तो बच्चे के सारे सपने हैं, पिता है तो बाजार के सब खिलौने अपने है…ये सिर्फ शायरी नहीं बल्कि पिता के लिए हर बच्चे का एहसास है। हर व्यक्ति के जीवन में पिता का स्थान सबसे खास होता है। पिता अपने बच्चों के लिए जो त्याग करते हैं वो शायद ही दुनिया का कोई इंसान कर सकता है। वैसे तो पिता से प्यार जताने के लिए हर दिन ही खास होता है, लेकिन फादर्स डे (Father's Day 2024) इस दिन को यादगार बना देता है। हर साल की तरह इस साल भी फादर्स डे (Father's Day Quotes) की धूम देखने को मिल रही है। हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे (Father's Day Celebration) सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल फादर्स डे (Father's Day Shayari) 16 जून को मनाया जा रहा है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए बच्चे अपने पिता के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं और अपनी दिल की बात कहते हैं। वहीं कुछ लोग मैसेज भेजकर भी अपने पिता से दिल की बात कहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पिता से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं और फादर्स डे (Father's Day Messages) को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं।
Happy Father's Day 2024 Wishes Images, Messages, and Status
1. एक स्तंभ हो आप, एक विश्वास हो आप,
आपसे अस्तित्व है मेरा, आपसे शान है मेरा!
Happy Fathers Day 2024
2. पिता मुझसे हारकर बाजी हमेशा मुस्कुराया,
शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया।
फादर्स डे की शुभकामनाएं
3. मुझे रख दिया छाँव में
खुद जलते रहे धूप में,
मैंने देखा है एक फरिश्ता
अपने पिता के रूप में।
हैप्पी फादर्स डे
Father's Day Images
4. काश मैं इस काबिल बन जाऊं कि,
मेरे पापा मेरे नाम से जाना जाए।
हैप्पी फादर्स डे
5. पापा का प्यार निराला है,
पापा के साथ रिश्ता न्यारा है,
इस रिश्ते जैसा कोई और नहीं यही रिश्ता दुनिया में सबसे प्यारा है।
हैप्पी फादर्स डे
Happy Father's Day 2024 Quotes
6. मेरा साहस, मेरा सम्मान है पिता,
मेरी ताकत, मेरी पहचान है पिता।
हैप्पी फादर्स डे
7. आपके ही नाम से जाना जाता हूं पापा,
भला इस से बड़ी शोहरत मेरे लिए क्या होगी।
हैप्पी फादर्स डे
8. आज भी मेरी फरमाइशें कम नही होती,
तंगी के आलम में भी, पापा की आँखें कभी नम नहीं होती।
हैप्पी फादर्स डे
9.तोहफे में फूल दूं या गुलाबों का हार दूं?
मेरी जिंदगी में जो है सबसे प्यारा...
उस पर तो मैं अपनी जिंदगी ही वार दूं।
हैप्पी फादर्स डे
10. नसीब वाले होते हैं जिनके सिर पर पिता का हाथ होता है,
जिद भी पूरी होती है अगर पिता का साथ होता है
हैप्पी फादर्स डे
