Dr Kumar Vishwas Poems on Diwali: दिवाली की धूम चारों ओर जोरों पर है, पटाखों के साथ दिवाली पर परिवार मिलन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है। बता दें कि इस साल दिवाली 12 नवंबर रविवार के दिन पड़ रही है। दिवाली के इस खास मौके को अपने परिवार और दोस्तों के लिए और यादगार व खास बनाना चाहते हैं। तो डॉक्टर कुमार विश्वास की ये कविताएं बेशक ही आपके मन में त्योहार का जज्बा बढ़ा देंगी। हिंदी में यहां देखें कविराज कुमार विश्वास की दिवाली स्पेशल कविताएं, जिन्हें आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के फोन पर भेज उन्हें दीपावली के अनेक रंगों से अवगत करवा सकते हैं।
Happy diwali poems in hindi dr kumar vishwas hindi ki kavita diwali 2023 kumar vishwas ki kavita
Kumar Vishwas hindi Poem
1. हमें अदाएं दिवाली की जोर भाती हैं,
गुलाबी बर्फियों के मुंह चमकते-फिरते हैं..
जलेबियों के भी पहिए ढुलकते फिरते है,
हर एक दांत से पेड़े अटकते फिरते हैं,
इमरती उछले है लड्डू ढुलकते फिरते हैं
मिठाइयों से भरी थाल इक्क्ठे है
तो उन पर क्या ही खरीदारों के झपट्टे है
जो बाहूशाही भी तकिया लगाए बैठे हैं,
तो लौंज खजले यही मसनद लगाते बैठे हैं
इलायची दाने भी मोती लगाए बैठे हैं,
तिल अपनी रेबड़ी में ही समाएं बैठे हैं..
अटारी, छज्जे दरो बाम पर बहाली है
दीवाल एक नहीं लीपने से खाली है
जिधर को देखों ऊधर रौशनी उजाली है
गरज मैं क्या कहूं ईट-ईट पर दिवाली है..
बताशे हंसते हैं और खीलें खिलखिलाती हैं,
हमें अदाएं दिवाली की जोर भाती है
जो गुलाबरू है सो हैं उनके हाथ में छड़ियां
निगाहें आशिकों की हार हो गले पड़ियां
झमक झमक की दिखावट से अंखड़ियां लड़ियां
इधर चिराग उधर छूटती हैं फुलझड़ियां
Happy Diwali 2023 poem in Hindi
2. आँख की छत पे टहलते रहे काले साए
कोई पलकों में उजाले नहीं भरने आया
कितनी दीवाली गयीं, कितने दशहरे बीते
इन मुंडेरों पे कोई दीप न धरने आया...!!!"
इस दीपावली पर आस-पास की कोई मुंडेर बिना दीये के न रह जाए, देखिएगा!
शुभ दीपावली
Good Morning Happy Dhanteras 2023
3. घर को दीपक मिले, आकाश को महताब मिले..
इस दिवाली पर इन आंखों को, तेरा ख्वाब मिले।।
हैप्पी दिवाली पर बेशक ही आपको कुमार विश्वास की दिवाली स्पेशल कविताएं खूब पसंद आएंगी।
