Happy Dhanteras 2024 Wishes Shayari in Hindi, Images, Photos, Wallpapers: आज धनतेरस का पावन पर्व है। यह पर्व हिंदू आस्था में खास महत्व रखना है। इस दिन का सनातनियों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान धनवन्तरी का जन्म हुआ था। कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है। कहीं कहीं लोकमान्यता के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है। इसके इतर धनतेरस के दिन लोग अपने करीबियों को शुभकामना संदेश भेजते हैं और कामना करते हैं मां लक्ष्मी की कृपा उनपर हमेशा बनी रहे। अगर आप भी इस धनतेरस किसी अपने को शायराना अंदाज में शुभकामना भेजना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें धनतेरस की शुभकामना शायरी हिंदी में:
Happy Dhanteras 2024 Hindi Wishes images, Shayari (धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं)
- आपके घर में धन की बरसात हो
शान्ति का वास हो
संकटों का नाश हो
लक्ष्मी का वास हो !
हैप्पी धनतेरस 2024!

Dhanteras Shayari in Hindi
- दिलो में खुशियां, घर में सुख का वास हो
हीरे मोती सा आपका ताज हो
मिटे दूरियां, सब आपके पास हो
ऐसा धनतेरस आपका यह साल हो !
धनतेरस की शुभकामनाएं !
- दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार !
Happy Dhanteras 2024 !

Happy Dhanteras Wishes Shayari in Hindi
- पुलकित हो धरती, जगमग आकाश
आज ये प्रार्थना है, आप के लिए खास
धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो आपकी हर आस !
Happy Dhanteras 2024 !
- धनतेरस का ये शुभ दिन आया,
सबके लिए नई खुशियां लाया,
लक्ष्मी, गणेश विराजे आपके घर में,
और आपके परिवार पर सदा रहे
खुशियों की छाया!
धनतेरस की हार्दिक बधाई !
- दीप जले तो रोशन आपका जहान हो
पूरा आपका हर एक अरमान हो
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों !
Happy Dhanteras 2024 !

धनतेरस की शुभकामना शायरी
- धनतेरस का प्यारा त्योहार
जीवन में आपके लाए खुशियां अपार
माता लक्ष्मी विराजे आपके द्वार
सभी मनोकामनाएं हो आपकी स्वीकार
धनतेरस की हार्दिक बधाई !
- इस धनतेरस लक्ष्मी आपके द्वार आए,
और हर मुश्किल पल में आपको राह दिखाए।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
- धन-धान्य भरी है धनतेरस,
धनतेरस का दिन है बड़ा ही मुबारक,
माता लक्ष्मी है इस दिन की संचालक,
आओ मिल करे पूजन उनका,
जो हैं जीवन की उद्वारक.
हैप्पी धनतेरस | Happy Dhanteras
- दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
माँ लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों…
- सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें है लक्ष्मी मां है आयी
देने आपके परिवार को धनतेरस की बधाई
अगर आप धनतेरस के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों को शायरी मोबाइल के माध्यम से भेजना चाहते हैं तो आप इन शायरियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं। कामना करते हैं कि आपकी दीवाली शुभ हो और धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर खूब बरसे।
