Happy Dhanteras 2024 Wishes Quotes in Hindi, Status, Wallpaper, Greetings, HD Images and Photos: सनातन धर्म को मानने वाले पूरे साल दीपावली का इंतजार करते हैं। दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू माना जाता है। आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस से शुरू हुआ उत्सव भाई दूज के साथ समाप्त होता है। धनतेरस का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। इस पर्व को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। मान्यता है कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंथन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस से ही पांच दिवसीय दिवाली उत्सव आरंभ हो जाता है। ऐसी आस्था है कि इस दिन नई चीजें खरीदना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन खरीदी गई चीज अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। लोग धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वतंरि जी की पूजा करते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। धनतेरस पर लोग एक दूसरे को बधाई भी देते हैं। अगर आप भी अपनों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें धनतेरस 2024 के हार्दिक शुभकामना संदेश:
शेयर करें ये शुभ धनतेरस फोटो और कोट्स - Happy Dhanteras 2024 Wishes Images, Quotes
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका व्यापार
परिवार में बना रहे प्यार,
होती रहे सदा आप पर पैसे की बरसात
ऐसा हो आपका धनतेरस का यह त्योहार.
हैप्पी धनतेरस 2024

Dhanteras15
दिलो में खुशियां, घर में सुख का वास हो
हीरे मोती सा आपका ताज हो
मिटे दूरियां, सब आपके पास हो
ऐसा धनतेरस आपका यह साल हो !
धनतेरस की शुभकामनाएं !
दीप जले और रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों!
Happy Dhanteras 2024!

Dhanteras1
पुलकित हो धरती, जगमग आकाश
आज ये प्रार्थना है, आप के लिए खास
धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो आपकी हर आस !
Happy Dhanteras 2024 !
जीवन में सफलता प्राप्त करें आप
सदा अपनों का रहे साथ,
लक्ष्मी मां कृपा रखे आप पर
और हमेशा खुशहाल रहे आप.
धनतेरस क हार्दिक शुभकामनाएं
धनतेरस पर चमके सोना-चांदी,
आपके जीवन में भर दे खुशियां हर किस्म की।
हर सपना हो पूरा, हर चाह हो पूरी,
खुशियों से भरी हो आपकी नसीब की डोरी।
हैप्पी धनतेरस 2024!

धनतेरस की शुभकामनाएं
धनतेरस का दिन आया
सबके लिए प्यारी खुशियां लाया,
लक्ष्मी गणेश विराजे आपके घर में
सदा बनी रहे सुखों की छाया
हैप्पी धनतेरस 2024
धनतेरस पर सब हो खुशहाल,
आपके जीवन में न हो कोई हलचल।
सुख और समृद्धि का हो संगम,
हर दिन हो जैसे कोई नया जश्न।
Happy Dhanteras 2024!
सोने का सुंदर रथ चांदी की प्यारी पालकी
बैठकर जिसमें आई है माँ लक्ष्मी,
देते हैं आपके पूरे परिवार को
धनतेरस की बधाई.
धनतेरस की शुभकामनाएं

Happy Dhanteras
प्रगति पर आपका व्यापार हो
घर में सुख और शांति का विस्तार हो,
हर संकट का नाश हो
ऐसा शुभ आपका धनतेरस का त्योहार हो.
धनतेरस की शुभकामनाएं
आप अपनों को ये शुभकामना संदेश भेजकर उनके धनतेरस के पर्व में चार चांद लगा सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें अपने फोसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी कर सकते हैं।
