Christmas Decoration Ideas: हर साल की तरह इस साल भी 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाएगा। क्रिसमस की पार्टी में चूंकि ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए इसके लिए साज-सजावट की शुरुआत हो चुकी है। अब इतनी खुशी का त्योहार हो तो सजाना तो बनता ही है। अगर आप अपने घर में क्रिसमस ट्री लगाना चाहते हैं तो घर को भी सजा लेना चाहिए। वैसे भी अगर घर में बच्चे हों तो क्रिसमस के लिए घर को सजाना तो बनाता है, इससे बच्चे खुश हो जाते हैं। आज हम आपको क्रिसमस पार्टी के लिए घर सजाने के खास टिपस्स बता रहे हैं। इस टिप्स की मदद से आप सिर्फ घर ही नहीं ऑफिस भी सजा सकते हैं।
डोर डेकोरेशन
क्रिसमस के दिन आप अपने घर के दरवाजे पर फूल और पत्तों से सजी गोल मालाएं सजाई जाती हैं। ये काफी खूबसूरत लगती है और क्रिसमस का मजा बढ़ाती है।
रंग- बिरंगी लाइट्स
क्रिसमस की सजावट हो और लाइट्स न हो तो मजा नहीं आता। इस तरह के डेकोरेशन पार्टी की जान बन जाते हैं। इनमें फोटो लेने भी मजा आता है।
घंटियों से सजाएं
क्रिसमस ट्री के साथ-साथ लोग घर के अलग-अलग हिस्सों में भी घंटी और घूंघरू लगाते हैं। वैसे भी क्रिसमस खुशी मनाने का दिन है तो इस दिन घंटी की मीठी आवाज सुनना अच्छा लगता है।
बलून से डेकोरेशन
बलून से घर को सजा सकते हैं। क्रिसमस की पार्टी में घर के डेकोरेशन के लिए इससे अच्छा कुछ हो रही नहीं सकता। आपके घर अगर क्रिसमस की पार्टी है या ऑफिस में क्रिसमस ट्री रख रहे हैं तो आप बलून का इस्तेमाल इसे सजाने के लिए कर सकते हैं।
सांता के टॉय से सजाएं
सांता क्लॉज वाले टॉय और छड़ी वाले डेकोर आइटम भी काफी क्लासी लगते हैं। इनसे घर सजाना अच्छी वाइब देता है। अगर आप अपने घर के कोने या क्रिसमस ट्री को सजा रहे हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन है।
