Happy Chhath Puja 2022 Shayari, Wishes Images: छठ पर करीबियों को भेजें ये शायरियां, शायराना अंदाज में दें छठ पूजा की मुबारकबाद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 06:10 AM IST

Happy Chhath Puja 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: आज छठ का चौथा दिन है। छठ को लोक आस्था का महापर्व माना जाता है। इस त्योहार में सूर्यास्त और सूर्योदय के वक्त भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। आप इस त्योहार में कुछ शायरियां भेज सकते हैं।

Happy Chhath puja 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: आज यानी 31 अक्टूबर को छठ का आखिरी दिन है। छठ का पहला दिन नहाय खाय होता है। वहीं, दूसरा दिन खरना होता है। ये पर्व कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाई जाती है। इस पर्व में व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। छठ पूजा में शाम के अर्घ्य के बाद सुबह का अर्घ्य सूर्य भगवान को दिया जाता है। इस मौके पर आप खास अंदाज में शायरी के साथ अपनों को बधाई दे सकते हैं।

Chhath-Puja-Shayari

Chhath Puja Shayari

छठ पूजा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा नेपाल में धूमधाम से मनाया जाता है। कार्तिक शुक्ल की चतुर्थी को नहाय खाय होता है। कार्तिक शुक्ल पंचमी को खरना कहते हैं। इस दिन शाम को व्रती गुड़ से बनी खीर और रोटी खाकर व्रत तोड़ते हैं। तीसरे दिन टोकरी की पूजा कर व्रती सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तालाब, नदी या घाट पर जाते हैं। नहाने के बाद डूबते सूर्य की पूजा करते हैं। चौथे दिन सप्तमी को सुबह सूर्योदय के समय विधिवत पूजा कर छठ का प्रसाद वितरित किया जाता है। साथ ही इस दिन व्रत का पारण भी किया जाता है।

End of Feed