Happy Chhath Puja 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: छठ पूजा एक ऐसा त्योहार है जिसके धार्मिक दृष्टिकोण से मायने काफी अधिक हैं। छठ पूजा के जरिए एक तरह जहां लोग सूर्य देव को अर्घ्य देकर उन्हें धन्यवाद करते हैं वहीं महिलाएं अपने पती और संतान की लंबी आयु के लिए कठोर निर्जला व्रत रखती हैं। चार दिन का ये महापर्व कई प्रकार के रीति रिवाजों से मनाया जाता है। छठ सिर्फ एक व्रत या त्योहार ही नहीं बल्कि हम सभी की संस्कृति का एक अहम हिस्सा भी है। प्रत्येक वर्ष उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।
Chhath Puja Wishes
छठ पूजा के मौके पर अपनों को बधाई देने के लिए कुछ शायरी, फोटो और कोट्स दिए गए हैं। आप अपने रिश्तेदारों, घर वालो और दोस्तो समेत अन्य लोगों को इन मैसेज के जरिए छठ पूजा की बधाई दे सकते हैं।
Happy Chhath Puja wishes
जो है जगत का पालनहार,
सात घोड़ों की है जिनकी सवारी,
न कभी रुके, न कभी देर करे,
ऐसे हैं हमारे सूर्यदेव, आओ मिलकर करें इस छठ पर उनकी पूजा,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
Chhath Puja Wishes
इस छठ पूजा में जो तू चाहे वो तेरा हो,
हर दिन खूबसूरत और रात रोशन हो
कामयाबी चूमती रहे तेरे कदम हमेशा,
छठ पूजा की बहुत बधाई हो
कुमकुम भरे कदमों में,
आए सूर्य देव आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,
छठ खरना पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
Chhath Puja Wishes
छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाये आपकी किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं…!!
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।
Chhath Puja
छठ पूजा का पावन पर्व
करो मिलकर सूर्य देव को प्रणाम,
आपको मिले सुख-शांति अपार
छठ खरना पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
सद्विचार, सदाचार, प्रेम और भक्ति,
यही है सूर्य देव को,
प्रसन्न करने की शक्ति,
छठ खरना पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं…!!
Chhath Puja Wishes
निसर्ग को वंदन करें
मन में श्रद्धा और स्नेह भरें
छठ पूजा के शुभ अवसर पर
आओ दिल से एक दूसरे को याद करें।।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
