Happy Basant Panchami 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: सनातन धर्म में बसंत पंचमी का बेहद खास महत्व है। इस दिन संगीत,ज्ञान और कला की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन विद्यार्थियों और कला प्रेमी किताब और इंस्ट्रूमेंट्स की पूजा भी करते हैं। इसके साथ ही इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। इस साल बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा का त्योहार 14 फरवरी 2024 यानी आज मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर अपनों को बधाई देने के लिए आप ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें बसंत पंचमी बधाई संदेश, बसंत पंचमी कोट्स, बसंत पंचमी शायरी, बसंत पंचमी फोटोज, बसंत पंचमी HD Photos। यहां आप मां शारदे पर शायरी भी देख सकते हैं।
Happy Basant Panchami 2024 Hindi Shayari, Wishes in Hindi
1. बहारों में बहार बसंत
मीठा मौसम मीठी उमंग
रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग
तुम साथ हो तो है इस जिंदगी का और ही रंग
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
2. बल बुद्धि विद्या देहु मोहि
सुनहु सरस्वती मातु
राम सागर अधम को
आश्रय तू ही देदातु
आप सब को बसंत पंचमी की बधाई
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
3. सर्दी को तुम दे दो विदाई, बसंत की अब ऋतु है आई
फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई
बागों में बहार है आई, भंवरों की गुंजन है लाई
उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई
देखो अब बसंत है आई
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
4. पीले-पीले सरसों के फूल, पीली उड़ी पतंग
रंग बरसे पीले और छाए सरसों की उमंग
जीवन में आपके रहे हमेशा बसंत के ये रंग
आपके जीवन में बनी रहे खुशियों की तरंग
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
5. लो फिर बसंत आई, फूलों पे रंग है लाई
बज रहे हैं जल तरंग, दिल पे उमंग है छाई
खुशियों को लेकर संग है आई
लो फिर बसंत है आई
Happy Basant Panchami 2024
6. वीणा लेकर हाथ में
सरस्वती हो आपके साथ में
मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन
मुबारक हो आपको सरस्वती पूजा का ये दिन
सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की शुभ कामनाएं
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
7. मां सरस्वती का बसंत है त्योहार
आपके जीवन में आए सदा बहार
सरस्वती द्वार आपके विराजे हरपरल
हर काम आपका हो जाए सफल
बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
8. फूलों की वर्षा, शरद की फुहार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
चंदन की खुशबू, अपनों का प्यार
मुबारक हो आप सबको, बसंत पंचमी का त्योहार
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
9. तू स्वर की दाता है
तू ही वर्णों की ज्ञाता है
तुझमें ही नवाते शीष
हे शारदा मैया, दे अपना आशीष
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
10. किताबों का साथ हो और पढाई दिन रात हो,
जिंदगी के हर इम्तिहान में आप हमेशा पास हो
सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
