Hair care: गंजी खोपड़ी पर भी बाल उगा सकती है ये हरी सब्जी, जान लें सही तरीका

मानसून में बालों का झड़ना आम समस्या है। कुछ लोगों के बाल पूरे साल झड़ते हैं। ऐसे लोगों के लिए लौकी बहुत फायदेमंद है। जो लोग गंजेपन का शिकार हैं और लाख कोशिशों के बावजूद भी सिर पर बाल नहीं उगा पा रहे हैं वो भी लौकी से लाभ ले सकते हैं।

लौकी को अक्सर लोग 'सादी' सब्जी कहकर नजरअंदाज कर देते हैं, असल में यह कई गुणों का खजाना है। यह बारहमासी सब्जी आपकी त्वचा से लेकर दिल तक का खास ख्याल रखता है। आयुर्वेद में भी लौकी को एक महत्वपूर्ण सब्जी का दर्जा प्राप्त है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

Baldness

बालों की समस्या को दूर कर सकती है ये हरी सब्जी (Photo: Pexels)

लौकी को कई लोग घीया भी कहते हैं, इसका वैज्ञानिक नाम 'लेजेनेरिया सिसेरेरिया' है। इसकी मीठी और नमकीन रेसिपी और जूस भी बनाया जाता है। बच्चों को इसका स्वाद कम पसंद आता है, अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो यह किसी वरदान से कम नहीं है।

End of Feed