Hadees By Prophet Muhammad: रमजान का पाक महीना दुनियाभर के मुसलमानों के लिए खास है। इस्लाम के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद साहब थे। ऐसी मान्यता है कि इसी महीने में मुहम्मद साहब को कुरान की आयतें मिली थीं। मुसलमान हजरत मोहम्मद साहब की बातों को फॉलो करते हैं, जो उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है। उन्होंने समय-समय पर ऐसी बातें कही जो इंसान और पूरी मानवता के लिए आदर्श बन गई हैं। इस साल रमजान का महीना 28 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक मनाया जाएगा। पूरे महीने मुस्लिम संप्रदाय के लोग रोजा रखेंगे और खुदा की इबादत करेंगे। ऐसे में उन्हें इस पाक महीने में हजरत मोहम्मद साहब की हदीस तो जरूर पढ़नी चाहिए। यहां से आप 10 खास हदीस देख सकते हैं-
Hadith For Ramadan 2025 In Hindi-
1) जो लोग दूसरों पर दया नहीं करते हैं, अल्लाह उनपर दया नहीं करता है।
2) ईश्वर पवित्र है और वह किसी भी चीज़ को स्वीकार नहीं करता जब तक कि वह पवित्र न हो।
3) अच्छे कर्मों का साधन बनना, अच्छे कर्म करने वालों के समान है।
4) जो लोग अल्लाह पर विश्वास करते हैं, उन्हें दयालू होना चाहिए।
5) सबसे बड़े पापों में से एक है किसी को गाली देना या कोसना।
6) बुद्धि और ज्ञान जहाँ मिले उसे ले लें।
7) अपने बच्चों को अच्छा संस्कार देने से बेहतर कोई उपहार नहीं है।
8) धर्म बहुत आसान है इसे बोझ न बनाए।
9) अच्छे कर्मों का साधन बनना, अच्छे कर्म करने वालों के समान है।
10) कार्यों का मूल्यांकन उनके पीछे के इरादे से किया जाता है।
