लाइफस्टाइल

24 साल के शुभम शर्मा बने मिस्टर इंडिया 2025, अब मिस्टर सुपरनेशनल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Shubham Sharma Wins Mr India 2025: मुंबई के रहने वाले 24 साल शुभम शर्मा को मिस्टर इंडिया 2025 प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया है। अब शुभम पोलैंड में मिस्टर सुपरनैशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Image

shubham sharma wins mr india supernational 2025

Shubham Sharma Wins Mr India 2025: देशभर में खुशी की लहर है, क्योंकि साल 2025 के मिस्टर इंडिया का विजेता जो मिल गया है। मुंबई के रहने वाले शुभम शर्मा ने मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया। महज 24 साल की उम्र में शुभम ने 80 पुरुषों से मुकाबला कर खुद को नंबर 1 साबित किया और आखिरकार विजेता घोषित हुए।

shubham sharma Mr India Supranational 2025

shubham sharma Mr India Supranational 2025

मुंबई में बीती रात एक शानदार समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 80 पुरुषों ने मिस्टर इंडिया 2025 का खिताब जीतने के लिए एक दूसरे संग मुकाबला किया। मैक्सिमम सिटी में आयोजित इस शानदार शाम का समापन वैश्विक मंच पर देश के अगले प्रतिनिधि के चयन के साथ हुआ। प्रतियोगिता काफी कड़ी थी और इसमें शुभम शर्मा विजयी हुए। उन्हें मिस्टर इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब दिया गया। शुभम शर्मा अब पोलैंड में मिस्टर सुपरनैशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कौन हैं शुभम शर्मा?

शुभम शर्मा मुंबई के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र अभी महज 24 साल है। शुभम एक नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर, मॉडल और साथ ही साथ फिटनेस ट्रेनर भी हैं। शुभम ने पहली बार मिस्टर इंडिया के कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और गर्व की बात है कि वो पहली बार में ही विजेता बने। सोशल मीडिया पर भी शुभम की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है और वो आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

मिस्टर इंडिया को किसने किया जज?

इस साल मिस्टर इंडिया को जज करने के लिए ग्रुप ऑफ जूरी यानी जज में 6 शख्सियत हैं। शुभम और बाकि प्रतियोगियों के प्रदर्शन का जज करने के लिए पैनल में मिस्टर वर्ल्ड 2016 विनर रोहित खंडेलवाल, मिस्टर सुपरनैशनल 2018 प्रथमेश मौलिंगकर, मिस्टर सुपरनैशनल 2016 के दूसरे रनर-अप जितेश ठाकुर, मिस सुपरनैशनल एशिया 2022 रितिका खटनी, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 नंदिनी गुप्ता और फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल मौजूद रहे।

Mr India 2025 Jury (L-R): Rohit Khandelwal (Mr World 2016), Nandini Gupta (Femina Miss India World 2023), Prathamesh Maulingkar (Mister Supranational 2018), Ritika Khatnani (Miss Supranational Asia 2022), Jitesh Thakur (Mister Supranational 2016 - 2nd Runner-up), Nikita Porwal (Femina Miss India World 2024)

Mr India 2025 Jury (L-R): Rohit Khandelwal (Mr World 2016), Nandini Gupta (Femina Miss India World 2023), Prathamesh Maulingkar (Mister Supranational 2018), Ritika Khatnani (Miss Supranational Asia 2022), Jitesh Thakur (Mister Supranational 2016 - 2nd Runner-up), Nikita Porwal (Femina Miss India World 2024)

ऑनलाइन शुरू हुई थी खोज

बता दें कि मिस्टर इंडिया 2025 की खोज ऑनलाइन शुरू हुई और देश भर से 80 प्रतियोगियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। बाद में सभी को खिताब के लिए मेगा ऑडिशन देने मुंबई बुलाया गया, जहां प्रतिभागियों ने कई राउंड में अपने व्यक्तित्व, प्रतिभा, आत्मविश्वास, बुद्धि, फिटनेस और मंच की उपस्थिति को साबित किया।

4(L-R): Former Mr India Winners: Prathamesh Maulingkar, Mister Supranational 2018; Rohit Khandelwal, Mr World 2016; Jitesh Thakur, Mister Supranational 2018 2nd Runner-Up

4(L-R): Former Mr India Winners: Prathamesh Maulingkar, Mister Supranational 2018; Rohit Khandelwal, Mr World 2016; Jitesh Thakur, Mister Supranational 2018 2nd Runner-Up

आखिरकार, शुभम शर्मा ने मिस्टर इंडिया सुपरनैशनल 2025 का खिताब जीता और मिस्टर सुपरनेशनल 2018 प्रथमेश मौलिंगकर ने उन्हें सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की मेजबानी मिस दिवा यूनिवर्स 2018 नेहल चुडासमा ने की है।

सच हुआ शुभम का सपना

शुभम से जब उनकी जीत को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मिस्टर इंडिया 2025 जीतना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है। इंटरनेशनल मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। शुभम ने आखिर में ये भी कहा कि उनकी लाइफ को बदलने के लिए उन्हें जो ये मौका मिला, उसके लिए वो टाइम्स ग्रुप का आभारी हैं। बता दें कि शुभम अब मिस्टर सुपरनेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article