आवीं बाबा नानका.. गुरु पूरब पर अपनों को भेजें खास शुभकामना संदेश, देखें गुरु नानक जयंती की विशेस

गुरुपर्व का दिन प्रेम, सेवा, समानता और इंसानियत का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को भेजें गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित खूबसूरत शुभकामना संदेश।

Gurpurab 2026, Guru Nanak Jayanti wishes: कुछ त्योहार सिर्फ खुशियां मनाने का मौका नहीं होते, बल्कि हमें जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाते हैं। गुरुपर्व ऐसा ही पवित्र अवसर है। यह दिन सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन होता है, लंगर लगाया जाता है और श्रद्धालु सेवा के कामों में हिस्सा लेते हैं। चारों तरफ सुनाई देती गुरबाणी और लंगर में साथ बैठकर भोजन करने का अनुभव एक अलग ही अपनापन महसूस कराता है।

Gurpurab 2026, Guru Nanak Jayanti wishes_

गुरु नानक देव जी ने हमेशा प्रेम, समानता, ईमानदारी और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख दी। उनकी शिक्षाएं आज भी हमें बताती हैं कि इंसान की पहचान उसके धन या पद से नहीं, बल्कि उसके अच्छे कर्मों से होती है। ऐसे खास दिन पर अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजना भी खुशियां बांटने का एक प्यारा तरीका है। अगर आप भी WhatsApp, Facebook या Instagram के जरिए अपनों को गुरुपर्व की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए संदेश आपके काम आएंगे।

End of Feed