Gupt Navratri 2024 Wishes: गुप्त नवरात्रि का त्योहार 6 जुलाई यानी आज से शुरू हो रहा है। इस त्योहार को देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपो की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को भोग लगाने का भी बेहद खास महत्व माना जाता है। इस खास मौके पर लोग पूजा पाठ तो करते ही है साथ ही अपनों को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये संदेश भेज सकते हैं।
Gupt Navratri 2024 Wishes in Hindi
1. नमो नमो दुर्गे सुख करनी
नमो नमो अम्बे दुःख हरनी
गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !
2. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते
जय माता दी।
गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !
3. नव दीप जले, नव फूल खिले,
नित नयी बहार मिले,
गुप्त नवरात्रि के इस अवसर पर
माता रानी का आशीर्वाद मिले !
Happy Gupt Navratri !
4. जिसका इंतजार वो घड़ी आ गई,
होकर सिंह पर सवार माता आ गई,
होगी अब मन की हर मुराद पूरी,
हरने सारे दुख, माता हमारे घर आ गई !
Happy Gupt Navratri !
5. दिव्य है आंखों का नूर
करती है संकटों को दूर
मां की छवि है निराली
गुप्त नवरात्रि में आई है खुशहाली !
गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !
6. लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
गुप्त नवरात्र की बधाई आपको !
7. पग-पग में फूल खिलें
ख़ुशी आप सबको इतनी मिले
कभी ना हो दुखों का सामना
Happy Gupt Navratri !
8. जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां
गुप्त नवरात्र 2024 की शुभकामनाएं !
