लाइफस्टाइल

बच्चों को मच्छरों के आतंक से बचाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दूर दूर तक नहीं फटकेंगे Mosquitoes

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 6, 2024, 10:55 AM IST

Tips to protect kids from mosquitoes: बारिश के मौसम में मच्छर हमारे आस पास मंडराने लगते हैं। सबसे ज्यादा लोग मच्छरों के आतंक से परेशान रहते हैं। इनसे सबसे ज्यादा बच्चों को खतरा रहता है। क्योंकि इनके काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बच्चों को मच्छरों के आतंक से बचा सकते हैं।

Image

Tips to protect kids from mosquitoes

Tips to protect kids from mosquitoes: मानसून के दस्तक के साथ ही घर में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। घर की बालकनी या गमले में जमे पानी के कारण मच्छर पनपने लगते हैं। जिनकी वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मच्छरों के काटने की वजह से मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर घर के बच्चों को इन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में बच्चों को मच्छरों से बचा कर रखना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बच्चों को मच्छरों से बचा सकते हैं।

बच्चों को मच्छरों से बचाने के उपाय

सफाई का रखें ध्यान

मच्छर उन जगहों पर ज्यादा पनपते हैं जहां गंदगी होती है। ऐसे में सफाई का पूरा ध्यान रखें। इसके साथ ही घर की बालकनी में बारिश का पानी इकठ्ठा ना होने दें।

तुलसी का पौधा

मच्छरों के आतंक से बच्चों बचाने के लिए आप तुलसी का पौधा घर के दरवाजे के पास रख सकते हैं। इसकी खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। ऐसे में बच्चों को मच्छरों से दूर रखने के लिए आप घर की खिड़की दरवाजों के पास तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इसके अलावा तुलरी के रस को बच्चों के शरीर पर लगाने से भी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

लेमन ग्रास का पौधा

लेमन ग्रास की महक से भी मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को मच्छरों के आतंक से बचाना चाहते हैं तो घर के गमले या लॉन में लेमन ग्रास का पौधा लगा सकते हैं।

नारियल तेल और नीम

नारियल के तेल और नीम के तेल को मिक्स करके जलाने से मच्छर दूर भागते हैं क्योंकि मच्छरों को इसकी महक बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसके अलावा इस दोनों के मिश्रण को शरीर पर लगाने से भी मच्छर पास नहीं फटकेंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article