लाइफस्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024 Wishes in Hindi: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामनाएं, बनी रहेगी माता रानी की कृपा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 6, 2024, 09:59 AM IST

Ashadha Gupt Navratri 2024 Wishes in Hindi: गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) का त्योहार 6 जुलाई से शुरू हुआ है जो 15 जुलाई तक मनाया जाएगा। गुप्त नवरात्रि के मौके पर देवी दुर्गा के भक्त उपवास रखकर सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से उनकी आराधना करते हैं और साथ ही अपनों को त्योहार की बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Image

Ashadha Gupt Navratri 2024 Wishes

Ashadha Gupt Navratri 2024 Wishes in Hindi: हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2024) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल गुप्त नवरात्रि का त्योहार 6 जुलाई से शुरू हुआ है जो 15 जुलाई तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) और शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की तरह ही गुप्त नवरात्रि में भी मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाएगी। गुप्त नवरात्रि में जिन 10 महाविद्याओं की उपासना की जाती है उनमें काली, तारा (देवी), छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी (त्रिपुर सुंदरी), धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला शामिल हैं। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में साधक देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों के अलावा तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए 10 महाविद्याओं की विशेष रूप से उपासना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से पूजा अर्चना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस खास मौके पर लोग अपनों को बधाई संदेश भेजकर गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024 Wishes) की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को गुप्त नवरात्रि की शुभकमानएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज, स्टेटस, शायरी, वॉलपेपर भेज सकते हैं।

Ashadha Gupt Navratri 2024 Wishes in Hindi

1.ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते

जय माता दी।

गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !

Happy ashadha gupt navratri 2024

Happy ashadha gupt navratri 2024

2.नमो नमो दुर्गे सुख करनी,

नमो नमो अम्बे दुःख हरनी।

गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं!

3.नव दीप जले, नव फूल खिले,

नित नयी बहार मिले,

गुप्त नवरात्रि के इस अवसर पर

माता रानी का आशीर्वाद मिले !

Ashadha Gupt Navratri 2024 Wishes in Hindi

Ashadha Gupt Navratri 2024 Wishes in Hindi

Ashadha Gupt Navratri 2024 Quotes in hindi

4.हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई...

होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई...

होगी अब मन की हर मुराद पूरी...

भरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई

गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं!

5.दिव्य है आंखों का नूर

करती है संकटों को दूर

मां की छवि है निराली

गुप्त नवरात्रि में आई है खुशहाली !

गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !

6.लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार

गुप्त नवरात्र की बधाई आपको !

Gupt Navratri Hindi Wishes

Gupt Navratri Hindi Wishes

Ashadha Gupt Navratri 2024 Hindi Messages

7. माता न मैं पैसा चाहूं

न मैं चाहूं ऊंचा पद

बस मुझको अपना प्यार देना

गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !

gupt navratri 2024 wishes quotes

gupt navratri 2024 wishes quotes

8. जगत पालनहार है मां

मुक्ति का धाम है मां

हमारी भक्ति का आधार है मां

सबकी रक्षा की अवतार है मां

गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article