हरी-भरी सब्जियों पर छिड़के जा रहे खतरनाक केमिकल की ऐसे करें पहचान, FSSAI ने बताया कैसे जांचें हरा जहर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 21, 2025, 01:51 PM IST

बाजारों में बिकने वाली हरी सब्जियां थोड़े ही दिनों में मुरझा जाती हैं। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए इनको हरा दिखाना जरूरी होता है। इस काम के लिए मेलेकाइट नाम का केमिकल इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सब्जियों की जांच के लिए एक आसान तरीका बताया है।

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) भारत सरकार की एक संस्था है फलों और सब्जियों सहित खाद्य सुरक्षा को नियंत्रित करता है। इसने हाल ही में एक बार फिर सब्जियों में की जाने वाली हानिकारक मिलावट की जांच करने का तरीका बताया है। दरअसल सेहत और स्वाद दोनों के लिए लिहाज से दुनिया भर में ताजा सब्जियों की काफी डिमांड रहती है। अधिकतर सब्जियों को ताजा दिखाने के लिए उनपर एक मेलेकाइट ग्रीन नाम का एक हानिकारक केमिकल छिड़का जाता है। आइए जानते हैं क्या होता है मेलेकाइट ग्रीन और कैसे करें इसकी पहचान।

how to test green vegetables purity

क्या होता है मेलेकाइट ग्रीन

मेलेकाइट ग्रीन एक जहरीली डाई है जिसका इस्तेमाल सब्जियों को हरा दिखाने के लिए किया जाता है । इसे अक्सर पालक, मटर और मिर्च जैसी सब्जियों में मिलावट करके हरा दिखाने के लिए किया जाता है। मेलेकाइट ग्रीन से कैंसर होने का खतरा होता है, इसके अलावा ये यह लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचाता है, सांस संबंधी दिक्कतें पैदा करता है और क्रोमोसोम्स को भी नुकसान पहुंचाता है।

End of Feed