Guava Water For Hair Growth: आजकल के समय में हर दूसरा इंसान झड़ते बालों से परेशान है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने कितने ही हेयर ट्रीटमेंट और कैमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स से भी कुछ खास असर नहीं दिखता और ये नुकसान भी करते हैं। ऐसे में आपको घरेलू उपाय को ट्राई करना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जो सेहत के साथ आपके बाल के लिए भी अमृत जैसा है। इस फल का नाम है अमरूद। अमरूद के पत्ते बालों के लिए बेस्ट होते हैं। इसके पत्ते के पानी से बाल धोने से बाल झड़ने बंद हो जाते हैं तो इसका हेयर मास्क लगाने से ग्रे हेयर से भी छुटकारा मिल जाता है। यहां से आप अमरूद को बालों पर इस्तेमाल करने का सही तरीका देख सकते हैं।
अमरूद का पानी ऐसे करें तैयार-
अमरूद के पत्तों का पानी बनाने के लिए सबसे पहल 1 लीटर पानी में मुट्ठी भर अमरूद के पत्तों को धोकर डाल दीजिए। अब इन पत्तों को 10 से 15 मिनट तक उबाल लीजिए। जब पानी पककर आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब इस पानी को ठंडा करके स्प्रे बॉटल में भर लें। जब भी आप हेयरवॉश करें तो शैंपू में इस पानी को मिक्स करके बाल धो लें। इससे झड़ते बालों में मदद मिलती है।

use guava leaf for washing hair
ऐसे बनेगा अमरूद के पत्ते का तेल-
अमरूद के पत्ते का तेल बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद के पत्तों को धोकर सुखा लेना है। फिर आपको एक पैन में नारियल तेल उबालना है और उसमे इस पत्ते को डालकर इसे भी साथ में उबालेंगे। इस तेल को तबतक उबालें जबतक पत्तों का रंग न बदल जाए। अब इस तेल को ठंडा करके बॉटल में भर लें और इसे आपको हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करना है।
अमरूद के पत्ते का हेयर मास्क कैसे बनता है?
अमरूद के पत्तों से हेयर मास्क बनाने के लिए आपको पहले अमरूद का पानी बनाना होगा। फिर आपको इस पानी में दही, एलोवेरा मिलाकर एक अच्छा पेस्ट बनाना है। आपका हेयर मास्क तैयार है। इसे लगाने से ग्रे हेयर कम होते हैं।
