Good Morning Quotes Motivational quotes by Albert Einstein : महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को जर्मन साम्राज्य में वुर्टेमबर्ग साम्राज्य के उल्म में हुआ था। अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने जीवन में बहुत से अविष्कार किए, जिसके लिए उन्हें कई बार असफलता का सामना भी करना पड़ा। बाद में उन्हें अपने सिद्धांतों के लिए नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने स्वतंत्र रूप से पाइथागोरस प्रमेय के अपने स्वयं के मूल प्रमाण की खोज की। अपने जीवनकाल में उन्होंने 150 से अधिक गैर-वैज्ञानिकों के साथ 300 से अधिक वैज्ञानिक पत्र प्रकाशित किए। आज ही के दिन 1955 में महानतम वैज्ञानिकों में शुमार अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ। उन्हें विश्व के सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों में गिना जाता है और उनके द्वारा कहे गए सुविचार बहुत ही शानदार और प्रेरक हैं। जीवन में सफल होने के लिए लोग उनके विचारों को फॉलो करते हैं और आगे बढ़ते हैं। उनकी पुण्यतिथ के अवसर पर उनके विचारों से रूबरू होते हैं।
Motivational quote by Albert Einstein
Albert Einstein Motivational quotes in Hindi
जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की उस व्यक्ति ने कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
जो छोटी-छोटी बातों में सच को गंभीरता से (Seriously) नहीं लेता है उस पर बड़े मामलों (Matters) पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है।
Albert Einstein Inspirational quotes in Hindi
एक जहाज सबसे अधिक सुरक्षित समुद्र किनारे पर होता है परन्तु वो इसलिए नहीं बना होता है।
ज़िन्दगी साइकिल चलाने के समान है, Balance बनाने के लिए आपको चलते रहना होता है।
Albert Einstein Good Morning quotes in Hindi
अपने आप को खुश करने का तरीका किसी और को खुश करना है।
एक निराशावादी और बुद्धिमान होने के बजाये मैं आशावादी और मुर्ख होना पसंद करूंगा।
Motivational quotes in Hindi by Albert Einstein
मेरे अंदर कोई विशेष प्रतिभा नहीं है बस चीजों को जानने के लिए मैं काफी उत्सुक रहता हूँ।
धर्म के आभाव में विज्ञान लंगड़े के समान है, एवं विज्ञान के बिना धर्म अंधा है
क्रोध मूर्खो की छाती में बसता है।
एक मेज, एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन भला खुश रहने की लिए और क्या चाहिये।
यदि मानव जाति को जीवित रखना है तो हमें बिलकुल नयी सोच की आवश्यक्ता होगी।
खुद को पहचानें
अगर आप हर बार असफल हो रहे हैं तो आपको खुद के गुणों को पहचानने की जरूरत है। संभव है कि आप सही दिशा में प्रयास नहीं कर रहे हैं। आपको अपनी प्रतिभा को पहचानने की जरूरत है। कुछ लोग अपनी प्रतिभा को पहचान कर उस पर मेहनत करते है और जीवन में आगे बढ़ जाते है। वहीं कुछ लोग अपनी प्रतिभा को पहचाने बिना ऐसा काम करते है, जिसमें उन्हें किसी प्रकार की कोई रुचि होती है।
