लाइफस्टाइल

Powerful Morning Motivational Quotes: जिंदगी के दुख और हार से न हो कभी निराश, आगे बढ़ने के लिए जरूर पढ़ें ये पावरफुल मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 29, 2023, 07:04 AM IST

Good Morning Motivational Quotes, Shayari in Hindi: सकारात्मक बने रहने के लिए आपको हमेशा मोटिवेट होना बेहद जरूरी है। मोटिवेट होने के लिए जरूरी है कि आपको समय-समय पर मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes) जरूर पढ़ने चाहिए।

Image

Powerful Morning Motivational Quotes: पावरफुल मोटिवेशनल कोट्स।

Photo : iStock

Good Morning Motivational Quotes, Shayari in Hindi: हर किसी के जीवन (Life) में उतार-चढ़ाव तो लगा ही रहता है, लेकिन उसे बुरे वक्त में कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। हर किसी को आगे बढ़ने के साथ खुश रहने के लिए जीवन में हमेशा सकारात्मक (Positive) बना रहना चाहिए। अगर आप सकारात्मक रहेंगे, तो आप किसी भी बुरे से बुरे समय को आसानी से हरा पाएंगे। सकारात्मक बने रहने के लिए आपको हमेशा मोटिवेट होना बेहद जरूरी है। मोटिवेट होने के लिए जरूरी है कि आपको समय-समय पर मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes) जरूर पढ़ने चाहिए। इसी को लेकर आज हम आपको साथ कुछ ऐसे पावरफुल मोटिवेशनल कोट्स (Powerful Motivational Quotes) शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें पढ़ने से आप जरूर मोटिवेट (Motivate) होंगे और जीवन में हमेशा आगे बढ़ेंगे।

मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes)

1

जिंदगी में कभी उदास ना होना,

कभी किसी बात पर निराश ना होना,

ये जिंदगी एक संघर्ष है चलती रहेगी,

कभी अपने जीने का अंदाज ना खोना।

2

आप सफलता तब तक नहीं प्राप्त कर सकते जबतक

आप में असफल होने का साहस न हो…!!

3

जहां कोशिशों का कद बड़ा होता है,

वहां नसीबों को भी झुकना पड़ता है।

4

जीतने वाले कुछ अलग चीज़ें नहीं करते !

बस वो चीज़ों को अलग तरीके से करते हैं !!

5

लोग चाहते हैं कि आप बेहतर करें, लेकिन वो

कभी नहीं चाहते कि आप उनसे बेहतर करें…!!

6

हर वक़्त जीतने का जज्बा होना चाहिए,

क्यूंकि किस्मत बदले न बदले पर समय ज़रूर बदलता है।

7

किसी भी मुश्किल घड़ी का सामना करने के लिए हमारे अन्दर हिम्मत, धैर्य और लगन का होना बहुत ज़रूरी है।

8

हर चीज वहीं मिल जाती है,

जहां वह खोई हो,

लेकिन विश्वास वहां कभी नहीं मिलता,

जहां एक बार खो जाता है।

9

कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं,

हारा वही जो लड़ा नहीं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article