Good Friday 2024 Wishes: जब भी रोया मेरे प्रभु यीशु को खबर हो गई.. गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के इन संदेशों को करें शेयर, इन कोट्स से भेजें शुभकामनाएं

Good Friday 2024 Wishes: ईसा मसीह ने लोगों की भलाई के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थी। गुड फ्राइडे के दिन उनके इसी कुर्बानी को याद किया जाता है। ऐसे में आप अपने करीबियों को ये गुड फ्राइडे मैसेज, कोट्स भेजकर ईसा मसीह के बताए हुए रास्ते पर चलने की याद दिला सकते हैं।

Good Friday 2024 Wishes, Quotes: साल 2024 में 29 मार्च को गुड फ्राइडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये दिन ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बेहद खास और पवित्र है। बाइबल के अनुसार, आज ही के दिन प्रभु यीशु ने लोगों को प्रेम और ज्ञान का संदेश दिया था, लेकिन यहूदियों ने उन्हें इसी दिन सूली पर चढ़ा दिया। इस दिन को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे का नाम भी दिया जाता है। इस दिन लोग प्रभ यीशु को याद करते हैं, चर्च जाते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं। अगर आप भी गुड फ्राइडे के दिन किसी अपने को ईसा मसीह के विचार और संदेश की याद दिलाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपके लिए गुड फ्राइडे के खास संदेश, मैसेज, कोट्स, तस्वीरें लेकर आए हैं।

End of Feed