Mysaa में रश्मिका का दमदार रूप देखकर हुए हैरान, जानें उस गोंड जनजाति के बारे में जिससे जुड़ा है उनका किरदार

रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा में उनके गोंड महिला के किरदार की चर्चा है। जानें गोंड जनजाति कौन है, कहां रहती है और उसकी भाषा, कला व इतिहास में क्या खास है।

Gond Tribes and Mysaa Movie: रश्मिका मंदाना को Mysaa के टीजर में देखकर आप हैरान हैं और साथ ही जानना चाहते हैं कि उनके किरदार की प्रेरणा कहां से आई है? हाथ में हंसिया, पानी के भीतर लड़ाई और चेहरे पर ऐसा गुस्सा जैसे अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं। अगर आप भी जानना चाहते हैं तो बता देंकि फिल्म में रश्मिका एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं। टीजर ने उनके एक्शन लुक की चर्चा तो खूब कराई, लेकिन साथ ही कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि गोंड समुदाय कौन है। आइए, फिल्म के बहाने उससे थोड़ा परिचय करते हैं।

mysaa

कहां से आया Mysaa में रश्मिका का किरदार, किसकी हो रही सबसे ज्यादा बात (AI Image)

Mysaa में रश्मिका मंदाना का किरदार कौन है

फिल्म के प्रचार में रश्मिका के किरदार को गोंड समुदाय की महिला बताया गया है। टीजर से इतना समझ आता है कि उसके सामने कोई बड़ा संघर्ष है और वह उसका सामना करने के लिए तैयार है। लेकिन उसकी पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है। वह कहां रहती है? किससे लड़ रही है? उसके परिवार और समुदाय की कहानी फिल्म में कैसे जुड़ेगी? बेशक इन सवालों के जवाब फिल्म आने पर ही मिलेंगे।

End of Feed