Gold Tops Earring Designs (सोने की टॉप्स की डिजाइन): महिलाएं सोने कू जूलरी की काफी ज्यादा शौकीन होती हैं। बात जब झुमके या बाली की आती है, तब तो महिलाएं डिजाइन्स पर खूब ध्यान देती हैं। वैसे घर पर रोज पहनने के लिए स्टड या टॉप्स काफी कंफर्टेबल होते हैं। इन्हें बनवाकर या खरीदकर, महिलाएं एकदम रॉयल लुक पाती हैं। अगर आप भी सोने के टॉप्स या स्टड खरीदने की सोच रही हैं तो आपको पहले कुछ अच्छे अच्छे डिजाइन्स देख लेने चाहिए। ये डिजाइन्स आपको ट्रेंडी और रिच लुक देने में मदद करते हैं।
स्क्वायर शेप वाले टॉप्स या स्टड आपके खूबसूरत मुखड़े की शोभा बढ़ाते हैं। ये बड़े साइज में हों तो और भी प्यारे लगते हैं। लुक की बात करें तो ये डिजाइन काफी स्टाइलिश भी लगते हैं। इन्हें आप साड़ी या सूट के साथ पेयर कर सकती हैं।
सोने से टॉप्स या स्टड में अगर ढेर सारे घूंघरू लगे हों तो इनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। घूंघरू वाले ये इयररिंग आपको रिच और रॉयल लुक देते हैं।
गोल्ड टॉप्स का ये फैंसी डिजाइन है, जो पिछले कई सालों से फैशन में है। इस तरह के डिजाइन तो आपने अपनी मम्मी या दादी के पास भी देखा होगा। इस डिजाइन में लटकन भी होते हैं, जो एलिगेंट लुक देते हैं।
फूल गले में हों या कान में, खूबसूरत ही लगते हैं। सोने के फूल वाले स्टड या टॉप्स आपके कान में हों, तो देखने वाले भी बस आपकी ही तारीफ करेंगे। ये डिजाइन आप ऑर्डर देकर भी बनवा सकते हैं। आपको बस इसे थोड़े बड़े साइज में खरीदना है।
