लाइफस्टाइल

दूल्हा बनने से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए, लड़के कैसे करें शादी वाले दिन की तैयारी, नोट करें Grooming Tips

शादी से पहले दूल्हों के लिए सही ग्रूमिंग, स्किन केयर, हेयर स्टाइल, फिटनेस और आउटफिट तैयारी बेहद जरूरी है। यहां देखें कैसे छोटे-छोटे टिप्स अपनाकर लड़के अपने खास दिन पर परफेक्ट लुक फ्लॉन्ट कर सकते हैं। नोट करें ग्रूमिंग टिप्स

Image

Grooming Tips for men before marriage

Grooming Tips For Men Before Marriage: शादी का दिन हर लड़के और लड़की के लिए उनकी जिंदगी का एक बेहद खास और यादगार पल होता है। इस दिन पर दूल्हा और दुल्हन दोनों ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होते हैं। ऐसे में आमतौर पर गर्ल्स तो अपनी शादी के लिए महीनों पहले ही फेशियल्स, मेकअप रूटीन, स्किनकेयर आदि शुरू कर देती हैं। लेकिन पर्सनल ग्रूमिंग को लड़के इतना ज्यादा सीरियस नहीं लेते हैं। लेकिन ये जरूरी है कि आप अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन से पहले ही सही तैयारी शुरू कर दें। दूल्हा बनने से पहले लड़कों को अपनी ग्रूमिंग, स्किन केयर, हेयर स्टाइल और फिटनेस पर खास ध्यान देना चाहिए, ताकि उनका लुक परफेक्ट लगे। इसके लिए कुछ आसान Grooming Tips काम की हो सकती हैं।

शादी वाले दिन की तैयारी केवल अच्छे कपड़े पहनने तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसमें कॉन्फिडेंस, बॉडी लैंग्वेज और सही प्रेजेंटेशन भी अहम भूमिका निभाते हैं। सही आउटफिट का चुनाव, क्लीन लुक, अच्छी खुशबू और हेल्दी रूटीन आपको दूसरों से अलग बनाते हैं। अगर आप भी अपने इस खास दिन पर सबसे अलग और हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो कुछ आसान लेकिन जरूरी टिप्स अपनाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

Must Follow Grooming Tips For Men Before Marriage

1. स्किन केयर रूटीन शुरू करें

शादी से कम से कम 1-2 महीने पहले एक अच्छा स्किन केयर रूटीन अपनाएं। रोजाना फेस क्लीनिंग, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन लगाना शुरू करें। हफ्ते में एक बार फेस पैक या फेशियल जरूर लें ताकि त्वचा में नेचुरल ग्लो आए।

2. सही हेयरकट और हेयर केयर

अपने फेस शेप के अनुसार हेयरकट चुनें और शादी से 5-7 दिन पहले ही बाल कटवा लें। बालों की हेल्थ के लिए ऑयलिंग और माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। इससे शादी वाले दिन बाल ज्यादा सेट और स्टाइलिश दिखेंगे।

Men Grooming Tips

Men Grooming Tips

3. दाढ़ी और शेविंग का ध्यान

अगर आप दाढ़ी रखते हैं, तो उसे अच्छे से ट्रिम और शेप करें। क्लीन शेव पसंद है तो शादी के एक दिन पहले शेव करें ताकि स्किन फ्रेश लगे और कट्स का खतरा कम हो।

4. आउटफिट की सही फिटिंग

शेरवानी या सूट की फिटिंग पहले से ट्रायल करके फाइनल करें। कपड़ों का रंग, डिजाइन और एक्सेसरीज़ (जैसे साफा, जूते, ब्रोच) आपके लुक को कंप्लीट करते हैं, इसलिए हर डिटेल पर ध्यान दें।

Sherwani Trial For Men

Sherwani Trial For Men

5. डाइट और हेल्थ का ख्याल

शादी से पहले जंक फूड कम करें और हेल्दी डाइट लें। ज्यादा पानी पिएं, जिससे स्किन ग्लो करेगी और शरीर फिट रहेगा। अच्छी नींद लेना भी उतना ही जरूरी है।

6. स्ट्रेस मैनेजमेंट

शादी की तैयारियों में तनाव होना आम है, लेकिन इसे कंट्रोल करना जरूरी है। मेडिटेशन, हल्की एक्सरसाइज या म्यूजिक सुनकर खुद को रिलैक्स रखें, ताकि आपका चेहरा भी फ्रेश और खुश नजर आए।

Grooming Tips, Diet For Men

Grooming Tips, Diet For Men

7. ओरल हाइजीन और स्माइल

आपकी स्माइल ही आपका सबसे बड़ा आकर्षण है। रोजाना ब्रश और माउथवॉश का इस्तेमाल करें। जरूरत हो तो डेंटल क्लीनअप भी करवा सकते हैं।

8. परफ्यूम और बॉडी केयर

एक अच्छा, लॉन्ग-लास्टिंग परफ्यूम चुनें जो आपकी पर्सनैलिटी से मैच करे। साथ ही बॉडी हाइजीन का पूरा ध्यान रखें, ताकि आप पूरे दिन फ्रेश महसूस करें।

9. बॉडी लैंग्वेज और कॉन्फिडेंस

सिर्फ लुक ही नहीं, आपका कॉन्फिडेंस भी मायने रखता है। सीधे खड़े रहें, मुस्कुराते रहें और खुद पर भरोसा रखें। यही चीज आपको सबसे अलग बनाएगी

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article