लाइफस्टाइल

घर के फ्लोर की टाइल्स डिजाइन, महंगा फर्नीचर नहीं ये भी है जरूरी, जानिए कैसे चुनें एस्थेटिक ऑप्शन

घर को सुंदर दिखाने में सिर्फ दीवारों का रंग या फर्नीचर ही नहीं, फ्लोरिंग भी बड़ी इम्पॉर्टेंट होती है। सही फ्लोरिंग चुनकर छोटा घर भी खुला, साफ और स्टाइलिश दिख सकता है। देखें एस्थेटिक लुक के लिए फ्लोरिंग डिजाइन।

Image

Ghar ke floor ki tiles

आजकल लोग घर सजाते समय सिर्फ महंगे सोफे, पर्दे या डेकोरेशन वाली चीजों पर ही ध्यान नहीं, बल्कि फ्लोरिंग को भी घर की खूबसूरती का अहम हिस्सा मानते हैं। आखिरकार, घर में कदम रखते ही सबसे पहले नजर फर्श पर ही जाती है। अगर फ्लोरिंग सही हो, तो साधारण फर्नीचर भी आकर्षक लगने लगता है। वहीं गलत फ्लोरिंग पूरे घर का लुक बिगाड़ सकती है।

एस्थेटिक यानी ऐसा लुक जो देखने में सुकून दे, नीट और क्लीन लगे। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप सबसे महंगी फ्लोरिंग ही चुनें। सही रंग, सही डिज़ाइन और अपने घर की जरूरत के हिसाब से चुनी गई फ्लोरिंग ही सबसे अच्छा विकल्प होती है। अगर आप नया घर बनवा रहे हैं या पुराने घर का मेकओवर करने की सोच रहे हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर अपने घर को बिना ज्यादा तामझाम के भी बेहद खूबसूरत बना सकते हैं।

हल्के रंग की फ्लोरिंग चुनें

अगर आपका घर छोटा है, तो सफेद, ऑफ-व्हाइट, बेज, हल्का ग्रे या क्रीम रंग की फ्लोरिंग अच्छा विकल्प हो सकती है। हल्के रंग कमरे को बड़ा, खुला और ज्यादा रोशनी वाला दिखाते हैं। यही वजह है कि आजकल मॉडर्न घरों में इन रंगों की काफी पसंद बढ़ी है।

बहुत ज्यादा डिजाइन वाली फ्लोरिंग से बचें

फर्श पर बहुत बड़े प्रिंट, गहरे रंग या ज्यादा पैटर्न कुछ समय बाद भारी लग सकते हैं। अगर आप ऐसा घर चाहते हैं जो सालों तक ट्रेंडी लगे, तो सादा और कम डिजाइन वाली फ्लोरिंग चुनना बेहतर रहेगा। इससे फर्नीचर और सजावट भी ज्यादा उभरकर नजर आती है।

घर के इस्तेमाल के हिसाब से चुनें

अगर घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं, तो ऐसी फ्लोरिंग चुनें जिस पर फिसलने का खतरा कम हो। वहीं रसोई और बाथरूम के लिए पानी और दाग आसानी से सहने वाली फ्लोरिंग ज्यादा उपयोगी रहती है। खूबसूरती के साथ सुविधा भी उतनी ही जरूरी है।

लकड़ी जैसा लुक भी है पसंदीदा

आजकल वुडन फिनिश वाली टाइल्स और फ्लोरिंग काफी पसंद की जा रही हैं। ये घर को गर्माहट और प्राकृतिक एहसास देती हैं, जबकि असली लकड़ी की तुलना में इनकी देखभाल भी आसान होती है। इसलिए यह विकल्प स्टाइल और सुविधा, दोनों का अच्छा मेल माना जाता है।

वहीं अगर संभव हो, तो लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया और बेडरूम में एक जैसी या मिलते-जुलते रंग की फ्लोरिंग रखें। इससे घर बड़ा, सेट और एलीगेंट दिखता है। हर कमरे में अलग-अलग डिज़ाइन चुनने से घर थोड़ा बिखरा हुआ महसूस हो सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article