Gayatri Jayanti 2023 Wishes in Hindi: ऊँ भूर्भुव स्व तत्सवितुर्वरेण्यं..., इन कोट्स, मैसेज, स्टेटस से दें गायत्री जयंती की शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2023, 07:46 AM IST

Happy Gayatri Jayanti 2023 Wishes in Hindi: आज गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) है। देवी गायत्री को वेद की देवी कहा जाता है और इसलिए भक्त उन्हें वेद माता के रूप में मानते हैं। गायत्री जयंती के अवसर पर आप इन कोट्स, मैसेज, स्टेटस से शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Gayatri Jayanti 2023 Wishes, Quotes, Status in Hindi: आज गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) है। देवी गायत्री को वेद की देवी कहा जाता है और इसलिए भक्त उन्हें वेद माता के रूप में मानते हैं। आज गायत्री जयंती के अवसर पर ऐसा संयोग बना है कि निर्जला एकादशी भी इसी दिन है। भक्तों का मानना है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में देवी ज्ञान के रूप में प्रकट होती हैं। वह तीन हिंदू देवताओं - देवी पार्वती, देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती की अवतार हैं। यही नहीं देवी का मूल मंत्र गायत्री मंत्र माना गया है और इस मंत्र में चारों वेदों का सार समाहित हैं। इसलिए गायत्री जयंती पर गायत्री मंत्र जरूर जपना चाहिए।

Gayatri Jayanti 2023 Wishes in Hindi

Gayatri Jayanti 2023 Wishes in Hindi

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सृष्टि के आरंभ में ब्रह्मा जी के मुख से गायत्री मंत्र अचानक ही निकल गया था और इस तरह देवी गायत्री अवतरित हुईं। साथ देवी गायत्री की कृपा से ब्रह्माजी ने गायत्री मंत्र की व्याख्या अपने चारों मुखों से चार वेदों के रूप में की थी। पुराणों में उल्लेखित है कि पहले तो गायत्री मंत्र की महिमा सिर्फ देवताओं तक सिमित थी लेकिन इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए महर्षि विश्वामित्र ने कठोर तपस्या की और तब गायत्री मंत्र आम जन के बीच तक पहुंचाया जा सका। गायत्री जयंती के अवसर पर आप इन कोट्स, मैसेज, स्टेटस से शुभकामनाएं दे सकते हैं।

End of Feed