लाइफस्टाइल

Gayatri Jayanti 2023 Wishes in Hindi: ऊँ भूर्भुव स्व तत्सवितुर्वरेण्यं..., इन कोट्स, मैसेज, स्टेटस से दें गायत्री जयंती की शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2023, 07:46 AM IST

Happy Gayatri Jayanti 2023 Wishes in Hindi: आज गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) है। देवी गायत्री को वेद की देवी कहा जाता है और इसलिए भक्त उन्हें वेद माता के रूप में मानते हैं। गायत्री जयंती के अवसर पर आप इन कोट्स, मैसेज, स्टेटस से शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Image

Gayatri Jayanti 2023 Wishes in Hindi

Happy Gayatri Jayanti 2023 Wishes, Quotes, Status in Hindi: आज गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) है। देवी गायत्री को वेद की देवी कहा जाता है और इसलिए भक्त उन्हें वेद माता के रूप में मानते हैं। आज गायत्री जयंती के अवसर पर ऐसा संयोग बना है कि निर्जला एकादशी भी इसी दिन है। भक्तों का मानना है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में देवी ज्ञान के रूप में प्रकट होती हैं। वह तीन हिंदू देवताओं - देवी पार्वती, देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती की अवतार हैं। यही नहीं देवी का मूल मंत्र गायत्री मंत्र माना गया है और इस मंत्र में चारों वेदों का सार समाहित हैं। इसलिए गायत्री जयंती पर गायत्री मंत्र जरूर जपना चाहिए।

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सृष्टि के आरंभ में ब्रह्मा जी के मुख से गायत्री मंत्र अचानक ही निकल गया था और इस तरह देवी गायत्री अवतरित हुईं। साथ देवी गायत्री की कृपा से ब्रह्माजी ने गायत्री मंत्र की व्याख्या अपने चारों मुखों से चार वेदों के रूप में की थी। पुराणों में उल्लेखित है कि पहले तो गायत्री मंत्र की महिमा सिर्फ देवताओं तक सिमित थी लेकिन इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए महर्षि विश्वामित्र ने कठोर तपस्या की और तब गायत्री मंत्र आम जन के बीच तक पहुंचाया जा सका। गायत्री जयंती के अवसर पर आप इन कोट्स, मैसेज, स्टेटस से शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Gayatri Jayanti Wishes in Hindi, Happy Gayatri Jayanti Quotes

आप सभी को वेदमाता गायत्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

जगतजननी मां हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवताओं की आराध्य देवमाता

व वेदमाता माँ गायत्री जयंती की सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Gayatri Jayanti Quotes in Hindi

वेदों की माता, वेदों द्वारा स्तुत,

बुद्धि और मेधा को देने वाली तथा

द्विजत्व प्रदान करने वाली

माँ गायत्री को नमन

गायत्री जयंती की शुभकामनाएं

Gayatri Jayanti Ki Hardik Subhkamnayein

जो वेदों की सार हैं,

तपस्वीयों का ज्ञान हैं तथा

चारों वेदों में निहित हैं

उन वेदमाता गायत्री को

गायत्री जयंती की शुभकामनाएं

Gayatri Jayanti Shayari in Hindi

आयु, प्राण, शक्ति, कीर्ति, धन और ब्रह्मतेज

प्रदान करने वाली वेदमाता गायत्री देवी को नमन।

गायत्री जयंती की शुभकामनाएं

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article