आम खाने का मन है लेकिन मुहांसे, वजन और शुगर बढ़ने का है डर? एक्सपर्ट से जानिए आम खाने का सही तरीका

आम कैसे खाएं (Aam kaise khaye): गर्मियों में आम खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई लोग मुहांसे, वजन बढ़ने या शुगर स्पाइक के डर से इसे खाने से बचते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें आम कैसे खाएं।

आम कैसे खाएं (Aam kaise khaye): गर्मियों का मौसम आते ही आम की खुशबू और स्वाद लोगों को अपनी ओर खींच ही लेता है। लेकिन कई लोग आम पसंद होने के बावजूद इसे खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आम खाने से मुहांसे निकल आते हैं, वजन बढ़ जाता है या शुगर लेवल बढ़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार आम पोषक तत्वों से भरपूर फल है, लेकिन इसे सही तरीके से खाना जरूरी होता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार के अनुसार कुछ आसान आदतें अपनाकर आम को बिना डर के खाया जा सकता है। सही मात्रा, सही समय और सही कॉम्बिनेशन का ध्यान रखा जाए तो आम शरीर को एनर्जी देने के साथ पाचन को भी सपोर्ट करता है। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार क्या है आम खाने का तरीका (Aam Khane ka tarika)।

aam kaise khaye aam khane ka tarika

गर्मी में आम खाने का सही तरीका जानिए

आम खाने का सही तरीका - Aam Khane ka sahi tarika

भिगोकर खाने से कम हो सकती है गर्म तासीर

आयुर्वेद में आम की तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए इसे खाने से पहले 2-3 घंटे पानी में भिगोकर रखना बेहतर माना जाता है। ऐसा करने से आम में मौजूद कुछ ऐसे तत्व कम हो जाते हैं जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं। डॉक्टर दीक्षा भावसार बताती हैं कि भिगोया हुआ आम खाने से स्किन से जुड़ी परेशानियां, सिरदर्द या पेट से जुड़ी दिक्कतों का खतरा कम हो सकता है और शरीर को पोषक तत्व सही तरीके से मिलते हैं।

End of Feed