लाइफस्टाइल

Ganga Dussehra Quotes in hindi: इन चुनिंदा और बेहतरीन कोट्स के जरिए भेजें गंगा दशहरा की शुभकामनाएं

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 30, 2023, 07:07 AM IST

Ganga Dussehra Quotes in hindi, Happy Ganga Dussehra Images, Wishes: गंगा जी का अवतरण ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हुआ था। यह दिन सनातन धर्म में गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर गंगा दशहरा कोट्स, मैसेज, शायरी से एक दूसरे को बधाई संदेश भेजे जाते हैं।

Image

Ganga dussehra quotes in hindi, happy ganga dussehra images

Ganga Dussehra Quotes in hindi, Happy Ganga Dussehra Images, Wishes: गंगा नदी भारतीय संस्कृति के लिए बेहद पवित्र नदी मानी जाती है। ऐसी मान्यताएं हैं कि गंगा स्नान कर लेने मात्र से ही व्यक्ति के सारे पाप कट जाते हैं और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। गंगा जी का अवतरण ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हुआ था। इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थीं। यह दिन सनातन धर्म में गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राजा भागीरथ के कठोर तप से प्रसन्न हो कर देवी गंगा धरती पर अवतरित हुईं थीं। धरती पर गंगा के अवतरित होने के खुशी में गंगा दशहरा मनाया जाता है। पुराणों में मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष फल मिलता है। गंगा दशहरा कोट्स, मैसेज, शायरी से आप इस अवसर पर अपने करीबियों को दें शुभकामनाएं और बधाई।

Happy Ganga Dussehra Quotes in hindi, Happy Ganga Dussehra Images, Wishes

मैं पतित पावनी गंगा,

रखो तुम मेरा मान,

छोड़कर गुणगान मेरा,

चलाओ स्वच्छता अभियान

गंगा दशहरा की शुभकामनाएं

हर दिन आपके जीवन में लाए,

सुख-शांति और समाधान,

पाप नाशिनी गंगा मैया को,

श्रद्धापूर्वक तहे दिल से प्रणाम…

गंगा दशहरा की शुभकामनाएं 2023

हर हर गंगे…

माँ गंगा को शत शत नमन् ….।

”शिव की जटाओं से निकली गंग धारा,

जिसने पापों से तार दिया जग सारा.

Happy Ganga Dussehra 2023!

मां गंगा आपके जीवन की सभी दुखों को हर लें

गंगा दशहरा 2023 की शुभकामनाएं

हर हर गंगे, गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

गंगा दशहरा के इस पावन पर्व पर आप

और आपके परिवार पर गंगा मैया की असीम कृपा बनी रहे

गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

राजा सगर के पुत्रों का काटा था जिसने श्राप,

उस गंगा मां के दर्शन से कट जाते हैं सब पाप!

Happy Ganga Dussehra 2023!

बचाकर रखना गंगा को,

जरूरत कल भी बहुत होगी,

यकीनन आने वाली पीढ़ी,

इतनी पाक भी नहीं होगी

गंगा दशहरा की शुभकामनाएं

मां गंगा की आप सब पर कृपा बनीं रहें

गंगा दशहरा 2023 की शुभकामनाएं

दिन प्रतिदिन आपके जीवन में आए सुख समृद्धि और समाधान,

स्नान दान से होता रहे आपका और पूरे परिवार का कल्याण!

गंगा मैया दे आपको सुख समृद्धि और संतान!

गंगा मैया के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम!!

Happy Ganga Dussehra 2023

ऐ गंगा, तेरे गंगाजल से हो जाते हैं लोग पवित्र,

पर क्यों नहीं होते इससे लोगों के मन पवित्र,

अगर मिट जाए लोगों के मन से ईर्ष्या की मैल,

तो बन जाएगा इस देश में एक प्रेम का महल,

गंगा दशहरा 2023 की शुभकामनाएं

आप सभी पर गंगा मैया की असीम कृपा बनी रहे.

गंगा दशहरा 2023 की शुभकामनाएं

समस्त पापो को धोने वाली

पतितपावनी माँ गंगा का

आशीर्वाद आप पर सदैव बनी रही ।

Happy Ganga Dussehra 2023!

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article