लाइफस्टाइल

Happy Ganga Dussehra 2023 wishes: मां गंगा की पूजा करने से हर मुराद होगी पूरी, गंगा दशहरा पर भेजें ये कोट्स, मैसेज और शायरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 09:18 AM IST

Happy Ganga Dussehra 2023 wishes, Quotes, Shayari: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थीं। इसलिए इस दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। गंगा दशहरा कोट्स, मैसेज, शायरी से आप इस अवसर पर अपने करीबियों को दें शुभकामनाएं और बधाई।

Image

Happy Ganga Dussehra 2023 wishes

Happy Ganga Dussehra 2023 wishes, Quotes, Shayari: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का दिन गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था। मां गंगा के अवतरण की वजह से ही इसे गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है जो कि आज 30 मई (Ganga Dussehra Kab Hai) को है। मान्यताओं के मुताबिक गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

कहा जाता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन मंगल कार्य या फिर पूजा अनुष्ठान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए गंगा नदी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। किसी भी शुभ पर्व या त्योहार के दिन लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं। गंगा दशहरा कोट्स, मैसेज, शायरी से आप इस अवसर पर अपने करीबियों को दें शुभकामनाएं और बधाई।

Happy Ganga Dussehra wishes, Quotes, Shayari

मां गंगा आपके जीवन की सभी दुखों को हर लें

गंगा दशहरा 2023 की शुभकामनाएं

हर हर गंगे, गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

गंगा दशहरा के इस पावन पर्व पर आप

और आपके परिवार पर गंगा मैया की असीम कृपा बनी रहे

गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Ganga Dussehra 2023 wishes images

Happy Ganga Dussehra 2023 wishes images

Ganga Dussehra Images, Wishes, Quotes

बचाकर रखना गंगा को,

जरूरत कल भी बहुत होगी,

यकीनन आने वाली पीढ़ी,

इतनी पाक भी नहीं होगी

गंगा दशहरा की शुभकामनाएं

मां गंगा की आप सब पर कृपा बनीं रहें

गंगा दशहरा 2023 की शुभकामनाएं

Happy Ganga Dussehra Shayari in Hindi

ऐ गंगा, तेरे गंगाजल से हो जाते हैं लोग पवित्र,

पर क्यों नहीं होते इससे लोगों के मन पवित्र,

अगर मिट जाए लोगों के मन से ईर्ष्या की मैल,

तो बन जाएगा इस देश में एक प्रेम का महल,

गंगा दशहरा 2023 की शुभकामनाएं

आप सभी पर गंगा मैया की असीम कृपा बनी रहे.

गंगा दशहरा 2023 की शुभकामनाएं

Happy Ganga Dussehra 2023 wishes quotes

Happy Ganga Dussehra 2023 wishes quotes

Happy Ganga Dussehra Quotes in Hindi

समस्त पापो को धोने वाली

पतितपावनी माँ गंगा का

आशीर्वाद आप पर सदैव बनी रही ।

गंगा दशहरा की शुभकामनाएं

हर हर गंगे…

माँ गंगा को शत शत नमन् ….।

”शिव की जटाओं से निकली गंग धारा,

जिसने पापों से तार दिया जग सारा.

गंगा दशहरा की शुभकामनाएं

Happy Ganga Dussehra Status

मैं पतित पावनी गंगा,

रखो तुम मेरा मान,

छोड़कर गुणगान मेरा,

चलाओ स्वच्छता अभियान

गंगा दशहरा की शुभकामनाएं

हर दिन आपके जीवन में लाए,

सुख-शांति और समाधान,

पाप नाशिनी गंगा मैया को,

श्रद्धापूर्वक तहे दिल से प्रणाम…

गंगा दशहरा की शुभकामनाएं 2023

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article