Funny jokes in Hindi (बच्चों के चुटकुले): हंसी-मज़ाक के (Funny jokes) चुटकुले पढ़ना पसंद है, तो बच्चों की शरारत भरे ये मज़ेदार चुटकुले आपका मन (Funny jokes in Hindi) एकदम जीत ही लेंगे। यहां देखें बच्चों के जोक्स, जिन्हें पढ़ आप (Kids jokes) भी हंस-हंस एकदम लोट पोट हो जाएंगे। देखें किड्स जोक्स जिन्हें आप (Jokes in Hindi Funny) दोस्तों-रिश्तेदारों के फोन पर भेज उन्हें पेट और गाल दुख जाने तक खूब हंसा सकते हैं।
Jokes in Hindi Funny, मज़ेदार चुटकुले हिंदी में
- शानू से एक आदमी ने पूछाआदमी: बेटा आपके पापा का नाम क्या है?
शानू: अभी तो अंकल बस प्यार से पापा बुलाता हूं, कोई और नाम रखा नहीं..
- कंजूस बाप अपने से बोलता है
पापा: मेरा सपना है कि, तु बड़ा होकर एक वकील बने
बेटा: पर क्यों पापा?
पापा: पगले ताकि मेरा छोटा हो गया काला कोट तेरे काम आ सके..
- सोनू : टोनू भाई आज प्लीज अपनी साइकिल मुझे दे देना!
टोनू: नहीं भाई मैं नहीं दे सकता।
सोनू: क्यों भाई! अरे तु नहीं देगा तो मेरा दिल एकदम खट्टा हो जाएगा
टोनू: तो फिर भाई उसी में शक्कर डालकर खा लेना, बहुत टेस्टी लगेगा।
- मास्टर जी : विदेश में तो 15 साल के बच्चे भी अपनी पैरों पर खड़े हो जाते हैं!!!
चिंटू: अरे सर, ये क्या छोटी बात कर दी आपने हमारे मोहल्ले में तो बच्चा एक साल का होते ही भागने लगता है..
Funny Hindi chutkule, Tell me a joke
- आजकल के बच्चों से अच्छे तो ये मच्छर और कीडे हैं!!!शाम होते ही कम से कम घर में तो आ जाते हैं..
- बच्चा: मम्मी प्लीज़ एक गिलास पानी दे दो..
मम्मी: नालायक खुद उठके पी ले, फिर पानी मांगा तो एक थप्पड़ मारूंगी
बच्चा: हेहेहेहे! ठीक है मम्मी तो जब थप्पड मारने आओ, तब पानी भी लेती आना..
- भिखारी: बेटा ज़रा इधर आना, आओ तुमसे 5 रूपये का सवाल पूछता हूं..
पिंकी : काका ये लो गणित के टीचर, साथ ही चल रहे 5, 10, 15 जितने का भी हो इन्ही से पूछ लो।
- मोनू: मम्मी मैं टीवी देखते-देखते होमवर्क कर लू?
मां: हां बेटा देख ले, बस टीवी चालू मत करना..
