FSSAI का बड़ा फैसला, अब हर वीगन फूड पैक पर लगेगी खास पहचान

FSSAI ने बड़ा फैसला लिया है जिससे अब हर वीगन फूड पैक पर खास पहचान दिखाई देगी। इससे लोगों को आसानी से पता चलेगा कि कौन सा प्रोडक्ट पूरी तरह पौधे आधारित है और क्या नहीं।

देश में वीगन खाद्य उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा कदम उठाया है। FSSAI ने Food Safety and Standards (Vegan Foods) Amendment Regulations, 2026 को अधिसूचित कर दिया है, जिसके तहत अब सभी अनुमोदित वीगन खाद्य उत्पादों के पैकेट पर एक मानकीकृत ‘VEGAN’ लोगो लगाना अनिवार्य होगा। यह नियम 1 जुलाई 2027 से लागू होगा।

FSSAI vegan food rules

अब हर वीगन फूड पैक पर लगेगी खास पहचान (फोटो: AI)

नए नियम के अनुसार किसी भी खाद्य उत्पाद को वीगन के रूप में बेचने से पहले संबंधित मंजूरी प्राप्त करनी होगी और मंजूरी मिलने के बाद उत्पाद की पैकेजिंग पर निर्धारित हरे रंग का ‘VEGAN’ लोगो प्रदर्शित करना अनिवार्य रहेगा।

End of Feed