लाइफस्टाइल

Yogi Adityanath Quotes: विकास, अनुशासन और देशहित, योगी आदित्यनाथ के बेस्ट कोट्स

Yogi Adityanath Quotes: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनुशासन और देशहित उनके विचारों में साफ नजर आता है। इस खास मौके पर योगी आदित्यनाथ के प्रेरक विचार पर एक नजर डालते हैं।

Image

योगी आदित्यनाथ के बेस्ट कोट्स (फोटो: AI)

Yogi Adityanath Quotes: आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के चर्चित नेता योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का जन्मदिन है। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। इस खास मौके पर उनके विचारों और संदेशों को याद करना भी जरूरी हो जाता है, जो उन्होंने अलग-अलग मंचों पर जनता, युवाओं और देश के विकास को लेकर दिए हैं। उनके विचारों में अनुशासन, देशभक्ति, विकास और कानून व्यवस्था की झलक साफ नजर आती है। नीचे उनके कुछ प्रेरक विचार दिए गए हैं, जो आपको भी मोटिवेट करने का काम कर सकते हैं।

1- 'मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर कह रहा हूं...मेरी सरकार सभी की भलाई के लिए काम करेगी, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो।'

2- 'मेरा कोई निजी जीवन नहीं है। मेरे पास जो कुछ भी है वह देश और समाज के लिए है।'

3- 'मैं किसी पर नियंत्रण नहीं कर रहा हूं। मुझे सिर्फ इतना कहना है कि भारत के संविधान ने लोगों को कुछ अधिकार और स्वतंत्रता दी है, लेकिन इसकी कुछ सीमाएं भी हैं।'

4- 'हम लोग केवल उन लोगों को रोकना चाहते हैं जो देश को रोकना चाहते हैं। फिर चाहे वह जिस जाति का हो।'

5- 'मैं एक खुली किताब हूं और इस किताब को कोई भी इंसान पढ़ सकता है।'

6- 'वास्तविक हिंदू दृष्टि यह है कि किसी के साथ भेदभाव या पक्षपात नहीं किया जाएगा। सभी बराबर हैं।'

7- 'मूल्यों और आदर्शों के बिना की गई राजनीति या लोकतंत्र देश के लिए खतरनाक है।'

8- 'बजरंग बली ने उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक सभी भारतीय समुदायों को एक साथ जोड़ने का काम किया।'

9- 'एक संन्यासी होने के नाते जो कुछ सच होगा केवल मैं वही बोलूंगा।'

10- 'देश के युवाओं को शास्त्र और शस्त्र दोनों में निपुण बनाएंगे।'

आज योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर उनके ये विचार हमें यह याद दिलाते हैं कि अनुशासन, विकास, कानून व्यवस्था और देशहित किसी भी समाज की नींव होते हैं। वैसे तो उनके संदेश हर वर्ग और हर उम्र के लोगों के लिए है लेकिन, खासकर उनके विचार युवाओं को प्रेरित करते हैं। योगी आदित्यनाथ अपनी बातों में अक्सर भारतीय युवाओं से कहते हैं कि वे अपने जीवन में सही दिशा चुनें और देश के निर्माण में योगदान दें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article