कंकाल और कद्दू से कहीं आगे है हेलोवीन की कहानी, जानिए पितृपक्ष और Halloween में क्या है कॉमन

Happy Halloween 2026: हैलोवीन का नाम अंग्रेजी के ऑल हैलोज ईव से निकला है। इसका मतलब है ऑल सेंट्स डे यानी सभी संतों के दिन से ठीक पहले की शाम।

Halloween 2026: अजीब से कपड़े, डरावने मुखौटे, कद्दू पर बनी आंखें और बच्चों का घर-घर जाकर मिठाई मांगना...हैलोवीन का नाम सुनते ही आंखों के पहले कुछ ऐसी ही तस्वीर उभरकर आती है। हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला यह विदेशी फेस्टिवल दुनिया के कई देशों में खूब पॉपुलर है। भारत में भी स्कूल, क्लब, रेस्तरां और पार्टियों में इसकी धूम दिखाई देने लगी है।

Halloween 2026

हौलोवीन और पितृपक्ष में क्या है कॉमन?

वैसे आपको शायद ही पता हो कि जिस हैलोवीन को आज हम मस्ती और डरावने खेलों से जोड़कर देखते हैं, उसकी जडें हजारों साल पुरानी एक ऐसी परंपरा से जुड़ी हैं, जिसमें मृत लोगों और पूर्वजों को याद किया जाता था। दिलचस्प बात यह है कि इस परंपरा का एक भाव भारत के पितृपक्ष से भी मिलता-जुलता है।

End of Feed