Kerala Tourist Places: मुन्नार से अल्लेप्पी तक, जन्नत से कम नहीं है साउथ के ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन, घूमने का जरूर करें प्लान

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 26, 2023, 06:33 PM IST

आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं। इसके लिए लोग वेकेशन प्लान करते हैं। वेकेशन के लिए लोग अलग अलग जगहों पर जाना पसंद करते हैं। हालांकि कई लोग साउथ के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर वेकेशन मनाना चाहते हैं।

Kerala Tourist Places: आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं। इसके लिए लोग वेकेशन प्लान करते हैं। वेकेशन के लिए लोग अलग अलग जगहों पर जाना पसंद करते हैं। हालांकि कई लोग साउथ के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर वेकेशन मनाना चाहते हैं। अगर आप भी साउथ में वेकेशन मनाने का प्लान कर रहे हैं तो केरल के इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर आप क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। केरल भारत के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां हर साल भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। प्रकृति की गोद में बसे इस राज्य की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। केरल में कई ऐतिहासिक, प्राकृतिक, समुद्र तट और धार्मिक पर्यटन स्थल देखने को मिलते हैं जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। ऐसे में अगर आप साउथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो केरल की इन जगहों पर जरूर जाएं।

Untitled design

केरल के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Source:istock)

केरल में घूमने की जगह - Places to visit in Kerala

मुन्नार

मुन्नार केरल का सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी तरफ खींच लेती है। चाय के बागान और हरे भरे जंगल का वातावरण पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। वहीं आप ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसे एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं।

End of Feed