NIkita Porwal: सीता का किरदार और कृष्ण के विचार, निकिता पोरवाल के लिए कैसे बने आशीर्वाद, ऐश्वर्या राय की किस बात पर फिदा हैं Femina Miss India 2024

Femina Miss India 2024 Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतने वालीं निकिता पोरवाल ने टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ खास बातचीत की है। इस इंटरव्यू में निकिता ने अपने जीवन के कई अनुसने किस्से और महत्वपूर्ण बातों को साझा किया है।

Femina Miss India 2024 Nikita Porwal: निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीत पूरे देश में अपना, अपने परिवार, अपने शहर और राज्य का नाम रौशन किया है। इसके साथ ही आगामी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में वह भारत का नेतृत्व करेंगी। बेहद साधारण परिवार और छोटे शहर से निकल निकिता अब दुनिया के तमाम देशों की सुंदरियों के साथ स्टेज शेयर करती नजर आएंगी। निकिता पोरवाल बचपन से मिस इंडिया बनना चाहती थीं और आखिरकार उनका सपना साकार हो चुका है। उज्जैन जैसे छोटे शहर से निकल फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने तक कैसा रहा है निकिता पोरवाल का सफर, इसपर उन्होंने खुद बताया है।

Femina Miss India 2024 Nikita Porwal

Femina Miss India 2024 Nikita Porwal

Femina Miss India 2024

बचपन से बन रहीं 'मिस इंडिया'

निकिता पोरवाल ने टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ खास बातचीत में बताया कि जब वह छोटी थीं तो उन्हें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का बड़ा शौक था। इनमें उनकी मां अकसर उन्हें मिस इंडिया बनाकर भेजती थीं। हालांकि निकिता का मन कुछ और बनने का रहता था। निकिता कहती हैं कि शायद उनकी मां को बचपन में ही उनमें मिस इंडिया नजर आने लगी थीं।

End of Feed