मिस इंडिया 2026 प्रतिभागियों ने धूमधाम से मनाया ओडिया नववर्ष, KIIT कैंपस में पारंपरिक साड़ी में आईं नजर

Femina Miss India 2026 : 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में चयनित 30 प्रतिभागियों ने ओडिया नववर्ष को धूमधाम से सेलिब्रेट किया। पूरे आयोजन में यहां की संस्कृति, परंपरा और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

Femina Miss India 2026 : 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता की 30 चयनित प्रतिभागियों ने ओडिया नववर्ष के अवसर पर केआईआईटी (KIIT) कैंपस में पारंपरिक अंदाज में इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। इस दौरान पूरे कैंपस में ओडिशा की संस्कृति, परंपरा और उत्सव का माहौल देखने को मिला। देशभर से आई प्रतिभागियों ने इस अवसर पर न सिर्फ त्योहार का आनंद लिया, बल्कि राज्य की समृद्ध विरासत को भी करीब से महसूस किया।

Femina Miss India 2026 मिस इंडिया 2026 प्रतिभागियों ने मनाया ओडिया नववर्ष

मिस इंडिया 2026 प्रतिभागियों ने मनाया ओडिया नववर्ष

ओडिया परंपरा में सजीं प्रतिभागी

इस खास मौके पर सभी प्रतिभागी ओडिशा की प्रसिद्ध पत्ताचित्र सिल्क साड़ियों में नजर आईं। पारंपरिक परिधान में सजी इन कंटेस्टेंट्स ने ओडिया संस्कृति को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनाया। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों को समझा और इस अनुभव को बेहद खास बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें भारत की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को समझने का मौका देते हैं।

End of Feed