लाइफस्टाइल

Father's Day 2024 Date: फादर्स डे क्यों मनाया जाता है? क्या है इस खास दिन का इतिहास और महत्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 15, 2024, 08:23 PM IST

Father's Day 2024 Date in India: दुनियाभर में हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को ‘फादर्स डे’ (fathers Day kab hai) सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 16 जून को फादर्स डे (Fathers Day Date) मनाया जाना है। अनिधिकृत रूप से पहली बार वर्ष 1907 में ‘फादर्स डे’ मनाया गया था। वहीं आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत वर्ष 1910 में हुई थी। जानें इसका इतिहास।

Image

Father's Day History and Significance

Father's Day 2024 Date in India: फादर्स डे साल के सबसे खास दिनों में से एक होता है और यह हमारे पिता, चाचा, दादा या किसी अन्य पिता तुल्य को यह बताने का अवसर होता है कि हम उनसे कितना प्यार करते हैं और उनकी कितनी इज्जत करते हैं। पिता के प्रेम और कर्तव्यों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए फादर्स डे (Father's Day Kab Hai) सेलिब्रेट किया जाता है। दुनियाभर में हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को ‘फादर्स डे’ (Father's Day 2024) सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 16 जून को फादर्स डे मनाया जाना है। अनिधिकृत रूप से पहली बार वर्ष 1907 में ‘फादर्स डे’ मनाया गया था। वहीं आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत वर्ष 1910 में हुई थी।

फादर्स डे का इतिहास (History Of Father's Day) -

दुनियाभर में जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, लेकिन स्पेन और पुर्तगाल में अगस्त के महीने में यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं थाईलैंड में दिसंबर के महीने में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। फादर्स डे की शुरुआत 1900 के दशक में हुई थी। बता दें कि अमेरिका निवासी सोनोरा स्मार्ट डोड नाम की महिला ने ‘फादर्स डे’ मनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे लोगों ने नकार दिया था और महिला का खूब मजाक उड़ाया था। लेकिन कुछ समय बाद लोगों ने इस प्रस्ताव को समझा और जून महीने में इसे मनाने की शुरुआत हुई।

फादर्स डे का महत्व (Importance Of Father's Day) -

पिता के प्यार और बलिदान के महत्त्व को समझने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ‘फादर्स डे’ सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपने पिता को गिफ्ट देते हैं और उनके लिए सरप्राइज भी प्लान करते हैं।

फादर्स डे थीम (Father's Day 2024 Theme) -

फादर्स डे 2024 की थीम 'सेलिब्रेटिंग फादरहुड: स्ट्रेंथ, लव, एंड सैक्रिफाइस' पर केंद्रित है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article