Father-Son Funny Jokes (बाप-बेटे के मजेदार जोक्स): बाप-बेटे का रिश्ता बेहद खास होता है। ये रिश्ता सभी रिश्तों पर भारी होता है। हममें से ज्यादातर लोगों ने बाप-बेटे के बीच दूरी देखी है। अक्सर देखने को मिलता है बाप-बेटे एक-दूसरे से कटा कटा रहते हैं। प्यार बेशुमार करते हैं लेकिन मां-बेटी की तरह कभी खुल नहीं पाते। लेकिन अब जमाना बदल रहा है और बाप भी अब अपने बेटे के दोस्त बनते जा रहे हैं। पहले की तुलना में अब बाप-बेटे के बीच भी हंसी मजाक होने लगा है। ऐसे में आज हम आपके लिए बाप-बेटे के कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes On Father-Son Relation) लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। यहां पढ़े बाप-बेटे के मजेदार जोक्स, चुटकुले।
Father-Son Funny Jokes in Hindi
1. नालायक बेटा...
पापा – नालायक, तूने मम्मी से ऊंची आवाज में बात की
बेटा – मुझे पता है पापा आपको जलन हो रही है ।
पापा – मुझे किस बात की जलन
बेटा – क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते
2. फेल होने पर बेटे ने लगाया बाप को चूना..
LKG के बच्चे के पेपर में 0 आया.
गुस्से से पिता: यह क्या है?
बच्चा: पिताजी, शिक्षक के पास स्टार खत्म हो गए थे
इसलिए उसने मून दे दिया
3. मुझे शादी नहीं करनी...
बेटा – मुझे शादी नहीं करनी!!
मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा!
फिर एक ही औरत से डर लगेगा,
बाकी सब अच्छी लगेंगी।
4. शराबी बाप ने दिया बेटे को कबाबी ज्ञान
बेटा : पापा आप रोज-रोज ऐसे शराब मत पिया करो ।
पिता ( प्रवचन की स्टाईल में बोले ): पीने दे बेटा.... पीने दे.... क्या साथ लाये थे,
क्या साथ लेकर जाएंगे ?
बेटा : अरे मेरे बाप, इसी तरह पीते रहे, तो छोड़कर भी क्या जाओंगे ?
5. जब पापा ने बेटे को दिया चप्पल वाला प्यार...
पापा और 15 साल का बेटा एक होटल में गए.
पापा- वेटर एक बियर और एक आईसक्रीम लाओ,
बेटा – आईसक्रीम...
क्यों पापा, आप भी बियर लीजिये ना,
दे..चप्पल..पे..चप्पल।
6. बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है
और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए.
बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने?
फिर तो दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल....
7. पिता-बेटा, एक जमाना था जब मैं 10 रुपए लेकर बाजार जाता था और राशन,
सब्जी, दूध सब ले आता था. बेटा-पिताजी, अब जमाना बदल गया है,
आजकल हर दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं।
