क्या आप भी पपीते के बीज को बेकार समझ के फेंक देते हैं? अब जानिए आप इससे कैसे बना सकते हैं नेचुरल ग्लोइंग फेस स्क्रब

पपीते के बीज त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें मौजूद एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट्स डेड स्किन हटाकर चेहरे को सॉफ्ट ग्लोइंग बनाते हैं। इन्हें घरेलू फेस स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर नेचुरल निखार पाया जा सकता है।

DIY Papaya seed face scrub at home : अकसर हम पपीता खाते समय उसके बीजों को बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं, लेकिन ये छोटे-छोटे काले बीज स्किन केयर में कमाल का काम कर सकते हैं। इनमें ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को क्लीन, क्लियर, चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। अगर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल तरीका अपनाना चाहते हैं, तो पपीते के बीज से बना यह फेस स्क्रब आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते है आप कैसे इस स्क्रब को घर पर बैठे - बैठे आसानी से बना सकते हैं।

End of Feed